| Description: Sayings of Sachcha Baba with english translation:
Note: please feel free to refine the translation in-order to be made it available to the international community in most effective words. Initial translation is done by Mr. Babu D. Choudhary and may be contacted at bdev.choudhary@gmail.com
Û जप करें, ध्यान करें, जो भी करें उस अपने ‘मैं परमात्मा को प्राप्त करने के लिए करेंं। सब साधन का यथार्थ भाव अपने स्वरूप को प्राप्त करना ही है।
Whether do chanting, meditation or whatever, do it inorder to attain that supreme in within. The true sense of all means is to attain our true form.
Û आज हम सबों को आध्यत्मिक क्रांति करनी होगी। इस क्रांति के द्वारा ही हम अपने स्व के भाव को, स्वतंत्रता को यथार्थ रूप में पा सकते और परवशता विवशता को दूर कर सकते हैं।
Today we must invoke a spiritual revolution. Only through this revolution, we can attain our self-sense and the freedom in true form and get rid of salvation.
Û संत पुरुषार्थ स्त्रोत आपको जगाता है। आपको, यथार्थ भाव को, परमात्म स्वरूप को जगाता है। जो आप में हैं, आपका है, जिसमें आप हैं उस सर्व सर्व सर्वत्र को जाग्रत करके आप नाम रूप शरीर भाव में आ गए है, उस आपकी परिधि को, आवरण को, तोड़ना चाहता है। Saint awakes up source of karma. He wakes up you, your true sense and the supreme form in you. What is in you, what belongs to you, what you lives within, a named body you have taken the shape by awaking that universal and eternal essence; saint wants to break this shell inorder to meet you to your true self.
---------------------------- Û जब तक भगवान् का हमारे जीवन में आगमन न होगा तब तक जितना भी कार्य हम सबों को है व्यावहारिक होगा, स्वार्थ परायणता के अन्तर्गत के लिए, उसकों पाने के लिये। हम प्रार्थना करें क्योंकि वर्तमान भाव में वह काल रूप होकर जिस प्रकार पिता अपने बच्चे के लिए कालरूप होकर दण्ड देने लगता है वैसे ही हमारे स्वभाव को छुड़ाने के लिए पारस्परिक लड़ाकर, उबाकर, पचाकर उपराम करते हुय इस स्तर से आगे बढ़ सकने में समर्थ हो सकेगा। ----------------------------
Û आज तो वक्त है, ‘तस्मात् उतिष्ठ कौन्तेय युद्धाय कृतनिश्चय:।’ किसलिए हमको युद्ध करना है - अंधकार से प्रकाश की ओर जाना, अभारतीयता से भारतीयता की ओर जाना। भारतीयता के माने ईश्वर की ओर गमन। भारतीयता का तात्पर्य यही है कि जीवन का क्रम जीवन के क्रम का लक्ष्य एकमात्र ईश्वर हो। ईश्वर को आधार बना करके हम उसकी ओर जीवन को ले चले। यह जब तक हमारे बीच में नहीं आता तब तक हम दु:ख के भाव में रहेंगे।
Still there is time. ‘तस्मात् उतिष्ठ कौन्तेय युद्धाय कृतनिश्चय:।’ For what should we fight -to march towards light from darkness, to follow vedanta leaving non-indian culture. Vedanta means march towards almighty God. Vedanta preaches goal of all endeavors of life to be only that almighty God. Lets make that almighty God our ultimate goal and start journey of life towards Him.
Û प्रभु व्यापक है, सब में है। उसको, अपने इस नामरुप में प्रकट करना, शक्ति, बल, ऐश्वर्य, यश, धर्म, श्री, ज्ञान अपने ही रुप में होकर परमेश्वर के इन सब गुणों को स्थूल में अर्थात् व्यवहार में अपने आप में उतारना यही यथार्थ साधना है और अन्त में शरीर, मन सब भाव से उसमें ही समा जानायही जीवन की सुखप्रद लीला है।
God is universal; he is in everyone. To manifest Him in our named living form, to manifest might, power, prosperity, fame, religion, shree, knowledge -all these qualities of the almighty God in your ownself in behaviour is the "sadhana" in true means and eventually by body, heart, mind and by all means to surrender to Him completely is the very blissful experience.
Û यदि हम अपने में सत्यता नहीं लाते, अन्तर प्रयास के द्वारा अपने जीवन क्रम में ईमानदारी नहीं लाते तो चाहें हम कोई भी विकास की योजना बनाये उसे ठीक से रुप देने में असमर्थ होंगे। इसके लिये सत्यता आवश्यक है। असत्यता के कारण हमें कहीं प्रकाश नहीं मिलता, हृदय में उल्लास नहीं आता। आज उसको लाना है, अत: हम अपने कर्म में सत्यता लाने के लिए सक्रिय हो।
If we don't bring truthfulness in ourselves, if we don't bring honesty in our daily life cycle by introspection, then whatever development plan we make, we would be unable to realize it. With falsity we won't be enlightened, our hearts won't fill with joy. Today we must bring that, so lets incite in order to bring truthfulness in our life.
Û आज के संसार के लिये किसी महापुरुष ने अपनी डायरी में सन् 1944 में लिखाया, ‘बातों की चतुराई देखी, सत्यता नदारत देखी, काल से भयभीत देखा, परमेश्वर से अजान देखा,’ इन्हीं चार भावों के अन्तर्गत आज हम और हमारा आज का जगत है। ‘सत्यता को लाना, परमेश्वर की जानकारी प्राप्त करना, बातों की चतुराई समाप्त करना, इस तरह काल भाव से जिससे हम सब ग्रसित हैं, मुक्त होना,’ यही आज का कार्य है।
For todays world, some great saint wrote in his diary in 1944, "see the shrewdness in talks, see the truthfulness disappeared, see the fear of death, see the ignorance from God". Among these four facts, today we and our today's world live. "To bring truthfulness, to familearize with Giod, to end shrewdness of conversation, thus to get rid of the fear of death we are brooked with" this is the todays mission.
Û प्रकृति अभिमानी, देहाभिमानी, देहजनित स्वभाव अभिमानी हम सब न बनें। जिन स्वभावों के द्वारा हम सब यथार्थ को प्राप्त कर सकते हैं उनका नाम है- संतोष, दया, प्रेम, करुणा, मैत्री, शांन्ति तथा सत्यता। हम सबका शरीर इन स्वभावों का ही निर्मित रुप हो जाना चाहिये। ऐसा होकर हो हम यथार्थता का बोध कर सकते है।
Lets not be naturally arrogant, personified arrogant or personified behavioral arrogant. The behaviors by which we all can attain destiny are named as - contentment, mercy, affection, compassion, friendship, peace and truthfulness. Our personality should become sole entity of these qualities. Becoming like this only we can realize our destiny.
Û शब्द विकार है। शब्द ही नहीं, शब्द, रस, रुप, स्पर्श, गंध ये पांचों विकार ही है और इनसे पैदा कामादि भी और उनके लिए पैदा इच्छा भी विकार ही है। इस सबों को जीत कर दयादि भावों के द्वारा अपने गुणातीत परमात्मा भाव को प्राप्त करो।
Word is disorder. Not only word, word, taste, form, touch, smell these all five are just disorders and also materialistic desires created by them and for them are disorder. By winning all of them, with a sense of compassion attain your (forgotten) divine form.
Û लोगों को अपने मौज से मौज नहीं समझना है। दूसरे के मौज से मौज, दूसरे के सुख से सुख।
People should not feel happy just with self comfort. Feel happy with others happiness and sad with others sorrow.
Û अन्तर्मुख (भीतर) होकर अपने अपने इष्ट, प्रभु, लक्ष्य या आत्मा से क्यों नहीं सम्बन्ध करते हो। भक्ति द्वारा सब कोई उससे सम्बन्ध स्थापित करें यही तो सर्वश्रेष्ठ कार्य है।
By introspecting why don't you connect with your self supreme, the God, the destiny or the soul. With devotion, everyone establish relation with Him. This is the greatest cause.
Û मन ही तो किसी को अच्छा या बुरा मान लेता है- वही मन सबको अपने प्रभु के रूप में क्यों नहीं देखता? यही है कमजोरी अपनी। व्यापक रुप से वही सबके रुप में है।
This soul presumes someone to be good or bad, why not this soul see everyone as a form of God. This is our weakness. This is in general in everyone.
Û परमात्मा न स्त्री है, न पुरुष है। स्त्री, पुरुषादिक तो भाव है। दृढ़ वासना (अभ्यास) से स्त्री से पुरुष हो जाता अथवा पुरुष से स्त्री हो सकता है। यह सब भाव भी जो प्रकट होते हैं, वह संसार है। संसार इन्हीं भावों में रत है। अतएव इन भावों को अपने में धारण करके अपने से उन भावों को निकालते हुए अपने यथार्थ बोध-स्वयंता में जाना ही जगत के लिए मार्ग होगा। यही है यथार्थ साधना और बाकी है संसार।
God is neither female nor male. Female, male etc. is just a notion. With strong desire (exercise) one could be male from female or female from male. All this notion which manifest, is world. World is full of these notions. So by adopting these notions into self, then emptying from these notions to go into our true self-realization, is the way for this world. This is the true accomplishment (sadhana), rest is the world.
Û कार्य से, भाव से, रुप से, वाणी से, सब प्रकार से हममें आकर्षण होना आवश्यक है। उसमें, प्रभु में जितना ही जो तदाकार रहेगा उतना ही वह औरों के लिए आकर्षण रहेगा क्योंकि उसमें प्रभु के माधुर्य, गुण आदि स्वत: उतर आते हैं।
With work, with spirit, with form, with speech, by all means we must posses attraction. (उसमें, प्रभु में जितना ही जो तदाकार रहेगा उतना ही वह औरों के लिए आकर्षण रहेगा क्योंकि उसमें प्रभु के माधुर्य, गुण आदि स्वत: उतर आते हैं। )
Û झूठों, बेइमानों, दुराचारियों से बैर नहीं, झुठाई बेईमानी, दुराचार, अनाचार से बैर अथवा घृणा हो। हमारा व्यवहार काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद मत्सर में न हो करके, दया, प्रेम, करुणा, भक्ति, मैत्री तथा शांति आदि स्वभावों के अन्तर्गत होना चाहिए। इसी प्रकार का खेल इसी प्रकार की लाला अत्युत्तम होगी। व्यावहारिक कार्य भी होते जायेंगे। अभाव भी दूर होता जायेगा और होगा सब कुछ अभिमान रहित। इस प्रकार एक सुन्दर जगत और समय का निर्माण भविष्य में हो सकेगा। याद रहे। जिस तरह राम राज्य की स्थापना के लिए घोर युद्ध समय से करना पड़ा था, उसी तरह हम सबकों भी यथार्थ रामायण का रुप देने में समय से अष्ट प्रहर सजग होकर लड़ना पड़ेगा।
Don't have antagonism with liars, unfaithful, vicious; have hatred with lying, dishonesty, misconduct and abuse. Our conduct should not be under sensual pleasure, anger, greed, intoxication (मद मत्सर) but should be under mercy, love, compassion, devotion, friendship and peace. Such a conduct, such a behavior would be the best. This way practical works will be accomplished. Scarcity will even go away and everything will happen hubris-free. Hence a beautiful world and era could be created in future. Remember, the way fierce battle was fought to establish Ram-Rajya against that juncture; same way we must, in order to incarnate RAMAYANA fight the era being awaken all eight periods of the day.
Û परिवर्तन के लिए प्रार्थना का क्रम मौजूदा समय भी भगवत निर्मित भी है। इसलिए भगवत रुप ही है। उससे ही अर्थात् प्रभु से ही एकमात्र अहनिंशि निवेदन करना है कि अपने सहित जन और जगत में अपने को जगा दे अर्थात् अपने होश को ला दे। जिससे जगत तुझे जान सके, तेरी भक्ति पा सकें। उस सुख रुप खेल का निर्माण और सामायिक दु:खपूर्ण खेल का जिसमें तेरा विस्मरण है परिवर्तन कर दे लेकिन परिवर्तन हो दयालुता के अन्दर अर्थात् ‘जिम बालक राखे महतारीं’- जिस तरह मां बच्चों को फोड़ा उसकी भलाई के लिए फोड़ती है कठोर सा होकर, लेकिन उसमें दया, प्रेम, करूणा, भाव निहित रहता है।
Provision of prayer for transformation is God's creation even in present time. So God is the sole entity; to him i.e. to God we must pray that He wakes up ourselves and the world i.e. brings our consciousness. So that the world may know you and may discover your devotion. Create the era of Happiness and change the era of sorrow having your forgetfulness. But bring this change in a kind way i.e. ‘जिम बालक राखे महतारीं’- the way a mother treats/cleans ulcer of her child for his goodness even being harsh, but with a sense of mercy, love, compassion.
Û सृष्टि पुरुषार्थी के प्रयास का फल हुआ करती है। नियति और काल उससे बाहर नहीं काल एक गति है। उसे गति के साथ यदि अपने संकल्प भाव से, परिवर्तन भाव को हठता के साथ पूर्व संकल्प भाव के सामने, जो हमारे सामने काल रुप से बाधक होकर उपस्थित होता है ले चले तो कालान्तर में हमारा ही संकल्प काल रुप, प्रारब्ध रुप, सृष्टि रुप होकर प्रकट हो जायेगा संत किसी भी काल और प्रारब्ध को हटा सकता है। इसी भाव को व्यक्त करते हुए कभी श्री सच्चा बाबा संत ने यह व्यक्त किया था, ‘लड़-लड़कर संकल्प बनाया, तुम लोगों को लड़-लड़कर संकल्प को रुप देना है।’ हमारे अंतर में ही किसी कार्य को करने का संकल्प विकल्प हुआ करता है। यदि भीतर निश्चर्य हो जाता है तो वाह्म रुप से भी किसी भी संकल्प को वैसे ही रुप देने में संघर्ष होते हुए भी अंत में दृढ़तापूर्वक रुप दे पाते है एक व्यक्ति अपने में अपने लिए और जगदात्मा रूप संत अपने में जगत के लिए जैसा भी उचित समझता है वैसा परात्मा में रुप दिलवा लिया करता है। इस प्रकार अपने में लड़ते हुए सृष्टि का प्रारम्भ अवस्था तक जाने का संत परम्परा में बना दिया है तथा परमात्मा का प्रकाश अब महामाया भी करेगी इस निश्चय को प्राप्त कर लिया है। सृष्टि में परमात्मा का प्रकाश होकर रहेगा। सृष्टि ईश्वरोन्मुख होकर रहेगी।
World is the outcome of the efforts of hardworker (पुरुषार्थी). नियति और काल उससे बाहर नहीं काल एक गति है। उसे गति के साथ यदि अपने संकल्प भाव से, परिवर्तन भाव को हठता के साथ पूर्व संकल्प भाव के सामने, जो हमारे सामने काल रुप से बाधक होकर उपस्थित होता है ले चले तो कालान्तर में हमारा ही संकल्प काल रुप, प्रारब्ध रुप, सृष्टि रुप होकर प्रकट हो जायेगा A saint can change any era and fate. Expressing this thought, saint shree Sachha Baba expressed that he fought hard to enounce the resolution, now you people have to fight hard in order to materilize this resolution. Within us is the resolution or choice to accomplish a task. If determined from within तो वाह्म रुप से भी किसी भी संकल्प को वैसे ही रुप देने में संघर्ष होते हुए भी अंत में दृढ़तापूर्वक रुप दे पाते है एक व्यक्ति अपने में अपने लिए और जगदात्मा रूप संत अपने में जगत के लिए जैसा भी उचित समझता है वैसा परात्मा में रुप दिलवा लिया करता है। Thus fighting introspectively, to go till the origin of the world; a saint has made as a tradition. And he has bagged the promise that now MAHAMAYA too will spread the awareness about almighty God. In this world, awareness about God is bound to spread, the world is bound to witness the almight God.
Û हमारा प्रारब्ध, हमारा आगे का भविष्य सुन्दर है लेकिन वर्तमान जो स्वभाव, गुण, प्रकृति है वह परिवर्तन होने के लायक है। भवगान की कृपा चाहे वह दु:ख रुप से, चाहे वह परिस्थिति रुप से किसी को भाव देकर, किसी को अभाव देकर, किसी को दुख देकर, किसी को सुख देकर हमको स्वाभाविक अपने ओर अग्रसर करने में आज चल रही है। हम सब तो निमित्त हैं, सृष्टि में प्रत्येक व्यक्ति निमित्त है। इसलिए हम सब प्रार्थना करें ताकि हमारा सुखमय प्रारब्ध जो निश्चित है उसे हम प्राप्त कर सकें।
Our fate and future is bright but the present character, behavior, and nature which we have, must change. God's devotion, whether because of being in grief, whether because of giving an expression being in circumstance, someone by putting in scarcity, someone by putting in pain, someone by pouring happiness; it is underway carrying us towards God instinctively.
Û उस प्रभु के सामने अपने आपकों निवेदित कर दें, अपने आपको समर्पित कर दें, समर्पित होकर, प्रभु का होकर, अपने जीवन को प्रभु के कार्यमय बना लें। आपका घर भी सुन्दर होगा, परिवार भी सुन्दर रहेगा। समाज और राष्ट्र का भी स्वरुप सुन्दर हो जाएगा।
Before that almighty God, devote yourself, surrender yourself, being dedicated, becoming His part, make your life for God's cause. Your home will become beautiful and family too will become beautiful. Nature of this society and nation would become beautiful.
Û संत अपने समय का साक्षी पुरुष है। संत स्त्री या पुरुष आकार में बंधा हुआ नहीं। परमात्मा दोनों में है, दोनों का है। होश नहीं है तो दोनों जड़ हैं, प्रकृति ही है। सृष्टि हमारी मान्यता है, हमारा मन ही है अर्थात् मन में ही सृष्टि का अस्तित्व है। आन्तरिक मान्यता ही पुरुष प्रकृति का भाव है। इस मान्यता से, इस मन से ऊपर उठकर अपने परम भाव परमात्मा को प्राप्त करना ही परम पुरुषार्थ है। यह ही माया है। इस द्वेताभास से ऊपर उठकर अपने अखंड बोध स्वरूप परमात्मा को प्राप्त करना ही यथार्थ पुरुषार्थ है। इसके लिए ही हमारी संत परम्परा सदैव से अपनी ही पूर्व मान्यता संकल्प रुप प्रारब्ध और काल से लड़कर जो मार्ग प्रशस्त कर देती है वही परमात्मा की ओर गमन करने का देश, काल, प्रकृति के अनुसार पन्थ सम्प्रदाय बन जाया करता है।
Saint is the witness of his era. Saint is not bound to forms of female or male. God is in both, and of both. Without cognizance, both are lifeless, the just nature. World is our belief, i.e. in the mind is the existence of the world. Internal recognition is the sense of male nature. Thinking beyond this recognition, this mindset, to attain our ultimate sense of God, is the sole Purusharth (पुरुषार्थ). This is only illusion. Conceiving beyond this illusive perception, to attain our integral sense of belongingness to the form of God is the true Purusharth (पुरुषार्थ). For this only, our saint tradition always fought with own past beliefs, resolution of fate and the time to set path which becomes the belief or religion according to the place, time and nature for the quest of God.
Û आज पाकिस्तान से संघर्ष के कारण देश अपने और अपनी संस्कृति की ओर झुक रहा है। भारत तथा पाक का संघर्ष दोनों को ही अपने रूप में खड़ा करता है। देश को आत्मविश्वासी, स्वाभिमानी तथा आत्म निर्भर बनाने के लिए ही परमात्म शक्ति ने बलात् परिस्थिति बना दी है। देश को कम्युनिस्ट भाव से अलग करने के ही लिए चीन की समस्या उत्पन्न की गयी है। चीन से थोड़ा संघर्ष कराकर उन महापुरुषों ने देश के मन पर जो कम्युनिस्ट प्रभाव था उसे समाप्त कर दिया पर भारत का अनष्टि न होन दिया। (अक्टूबर 1965)
Today due to the conflict with Pakistan, the nation is bowing towards itself and its culture. The fight between India and Pakistan grows both on their stands. To make the nation confident, proud and independent, the divine power has created forcible circumstance. To remove the influence of communism from nation, the problem of china was created. By making struggle with china, those great saints have cleared off the influence of communism from the heart of the nation without any loss to India. (October 1965)
Û इस वक्त हम लोग जिस समय में होकर गुजर रहे हैं, वह समय रजोगुण का, रजोगण के उभार और शमन का है। हम बस, चाहे हम साधु हों, चाहे गृहस्थ हो, कायरता और आलस्य के भाव को लेकर अब जीवन व्यतीत नहीं कर सकते। इस समय कर्मठ सक्रियता के भाव में हमको आना पड़ेगा। लेकिन यह सक्रियता किसको लेकर? किस लिए? यह कर्मठता ईश्वर को लेकर होनी है। इसलिए आवश्यक है कि हम चाहे जहाँ कार्य करने वाले हों, आज भगवान का सहारा लेकर निरभिमानता के स्तर में आगे बढ़े। इसके लिए भगवान के शरणापत्र भाव को प्राप्त करें। शरणापत्र भाव को प्राप्त करने पर हमें सब कुछ मिलेगा। धन भी मिलेगा, ऐश्वर्य भी मिलेगा। इसी दशा में यदि धन ऐश्वर्य आ जाये तो हमारी स्थिति, गतिविधि पाश्चात्य देश से भी बदत्तर हो जायेगी।
The era, we are going through; it belongs to RAJOGUN (रजोगण), the emergence and demise of RAJOGUN (रजोगण). Whether we are sage or householder, can't lead life just with the attitude of cowardice and laziness. This time, we must come up with the sense of vigorous activism. But what should be for, this activism; for what ? This activism has to be for almighty God. So need is that wherever we work, today with the endurance of God, grow in the level of selflessness. For this accept the feelings of surrender to the God. By accepting surrender, we will get everything. Money will come, prosperity will also come. If money and prosperity come in present state itself, our condition and activity will become worse than western world.
Û प्रार्थना करते हुए हम परिवार में, समाज में, व्यवहार में, सत्यता से काम करें, स्वार्थ से न काम करें और साथ-साथ परमेश्वर का सहारा लें। परमेश्वर का सहारा लेने पर ही आत्मीयता को, विश्व-प्रेम भाव को हम अपने में अपना सकते है। कारण भगवान ही विश्व रुप हैं। विश्व चिन्तन हममें नहीं होता, ये उसकी प्रक्रिया है। यदि हम प्रार्थना करने वाले होंगे तो इस प्रक्रिया के अन्दर हमें दु:ख का भान नहीं होगा, कृपा समझेंगे, अन्यथा जो परिस्थिति चल रही है। उससे हम विशेष दु:खी हो जायेंगे। इसलिए दु:खी न हो सकें इस हेतु शरणापत्र भाव को हम अपनायें। यही हमारे जीवन का सुन्दर स्वरुप लाने में सफल हो सकेगा।
With praying, we should work in family, in society, behaviorally being truthful; not with selfishness and along with that abide God. Only with the help of God, we can adopt spiritualism, sense of universal love in ourselves. Reason is that God is the universal entity. Universal contemplation is not within us, this is His process. If we turn to be devotee, then we won't feel discomfort in this process, but would see as grace. Otherwise the circumstances, we are going through would become highly painful. So to relieve pain, we should adopt attitude of surrender. This will only be able to bring pleasant experience in life.
Û हम किसी न किसी एक भाषा को स्वीकार करेंगे जिससे राष्ट्र रुप मशीन को संचालित कर सकें। किस तरह इसमें हम व्यवस्थित हो सकें। हम सब सामंजस्य में आकर इसको तय कर सकेंगे। इस वक्त अलग-अलग रजोगुण में विभाजित हमारा विभिन्नता का भाव है। प्रत्येक चाहता है कि हम अपने आपको आपने प्रान्त को, अपने घर को अपने को ऊपर उठाएं। आज पार्टी के अन्तर्गत कलह और पार्टी के बाहर पार्टियों से कलह है। दोहरी कलह है। पार्टी में भी व्यक्ति चाहता है कि पार्टी में हम कैसे सविशेष स्थान सबसे ज्यादा प्राथमिकता भाव को प्राप्त कर लें और साथ-साथ सारी पार्टियों को अन्तर्गत करके हमारी पार्टी कैसे अधिकार में आ जाये। इस प्रकार का रजोगुण प्रवृत्ति प्रवाह है। उन भाषा-भाव को लेकर राग-द्वेष होगा- यह संघर्ष तब तक होगा जब तक कि हम एक दूसरे को अपने अन्तर्गत करना चाहेंगे। जिस दिन से एक दूसरे को अपने अन्तर्गत करने की भावना समाप्त हो जायेगी उस दिन ही भाषा की समस्या हल हो जायेगी। (नवम्बर 1969)।
We would adopt some or other one cultural language so that we could govern the machine of the country. So that, we can adjust in it. We all would be able to decide it with harmony. Presently this is our attitude of disparity divided into different RAJOGUN. Evryone wants we should uplift ourselves, our state and our home. Today within the party is quarrel and outside the party is quarrel with other parties. There is double quarrels. Within the party, person wants how he can get senior most position with highest importance and along with that he also wants his party come in power by taking over other parties. Such kind of RAJOGUN is tendency by nature. There will be quarrel and devilry because of these cultural differences. This fight would last till we want to overtake each others. The day, the nature to overtake each other ends, same day the problem of culture/language would be resolved.
Û संगत, अन्तर्गत और बहिरंग होती है। यदि आपकी आज आध्यत्मिक व्यक्तियों में निष्ठा-भावना नहीं जमती है तो आपको प्राचीन काल के जिस महापुरुष, संत में अथवा उनके सिद्धान्त में विश्वास हो उसके मार्ग दर्शन को अपने सामने आदर्श रुप में रखकर आन्तरिक रुप से साधन में लग जायें, आपको प्रकाश मिलेगा।
Satsang is introvert and extrovert both. If you don't see sense of devotion for spiritual masters today then you put before as ideal some great person/saint of ancient time whom or who's beliefs you have faith in; and start the spiritual quest being introvert, you shall be enlightened.
Û कार्य रुप परमात्मा, कार्यरुप देह, कार्यरुप इन्द्रिय, हम किसके कार्य रुप है, विचारें तो। किस वासना से हमारा यह शरीर भावित होकर भागते हुए नजर आ रहा है; किसके लिए हम है? यह प्रश्न हममें होना चाहिए। हम अपनी गतिविधि को इस प्रकार ऊर्ध्व की ओर ले जाने के लिए संकल्प करें तो निर्विकार होकर सृष्टि को भी शान्ति देने वाले हो सकेंगे।
Form of work God, form of work body, form of work senses; what form of work are we really, have a thought. Under the influence of which delusion our this body is wondering. For what we are really. This question must rise in us. If we determine to put our efforts to grow vertically, then we shall be able to offer peace to this world.
Û आध्यात्मिकता में अस्वाभाविकता नहीं है। यह स्वाभाविक है। यह अन्तर संगत के कारण प्राप्त होती है। प्राचीन काल में पिता ही ऋषि और गुरु होते थे। वे घर में ही रहकर-अध्यात्मिकता को प्राप्त कर लेते थे। लेकिन आज अन्यत्र दूर जाकर गुरु खोजना पड़ता है और खोजने के बाद ज्ञान पाते हैं। जब हमारी परम्परा ही ज्ञान की हो तो हमें कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है लेकिन जब परम्परा ही खो गई है तो ज्ञान परम्परा प्राप्त करने के लिए आवश्यक है कि हम संगत में बैठें। इससे हम अन्तरंग हो सकेंगे।
In spiritualism, there is no unusual thing. This is usual. It can be achieved through internal musings. In ancient times, only father used sage and teacher. They used to achieve spiritualism staying at home itself. But today, we must search for teacher by going away elsewhere, and after searching him, we get the cognizance. When our custom is within cognizance, we need not go anywhere; but when our custom is lost, its essential that in order to achieve cognizance, we attend satsang. By this we may get internal/introvert.
Û भारतवर्ष ने सदैव न रहते हुए भी अपने को धनी समझा। आज संत परम्परा चाहती है कि हममें वह बल आए कि हमारे पास खाने को न हो फिर भी हम अनुभव करें कि मैं दरिद्र नहीं हूं। सन् 47 से आज भारतवर्ष ने प्राकृतिक, व्यावहारिक, रहन-सहन, खाने-पीने, पोशाक पहनने के दृष्टिकोण से विशेष रुप से अपने को अग्रसर कर लिया है। लेकिन रहन-सहन होते हुए भी काना के बढ़ जाने से आत अपने को असन्तोष में देख रहा है। भारत को अपने स्वरूप में आना है। धन भी भगवान की देना है और वह निश्चित रुप से देगा।
Our India, despite being not understood itself rich. Today saint tradition wants that we attain that power that even if we don't have anything to eat still may feel we are not poor. Since 1947, India has particularly advanced itself from the perspectives of natural resources, behavioral practices, living hood, eating styles, dress wearing. लेकिन रहन-सहन होते हुए भी काना के बढ़ जाने से आत अपने को असन्तोष में देख रहा है। India must come to its shape. Affluence will all come from God, and he will definitely give that.
Û हम आज न ईश्वर देखते है, न धर्म देखते हैं और न मोक्ष की कामना है। आज हम अर्थ की कामना के वशीभूत होकर भोगेच्छा के भाव में अपने को सबसे बढ़कर देखना चाहते हैं। यह हमारा वर्तमान स्वरुप है। इस स्तर को परमेश्वर की शक्ति आज हम सबों में होकर स्वाभाविक रुप से बदल रही है, विचारधारा में परिवर्तन हो रहा है। अंहकार तोड़ते हुए क्षोभ, ग्लानि की भावना उस ओर मोड़ने का प्रयत्न कर रही है।
Today, we neither think of God nor religion and also don't desire for salvation. Today, under the influence of desire for affluence we with the sense of pleasure want to see ourselves ahead of all. This is our present state. Supreme power by entering into all of us, is changing this state in the natural way; bringing ideological changes. By breaking the barriers of ego; reflexions of anguish, guilt are trying to turn towards that.
Û बुजुर्गी बोध ज्ञान से, उम्र से नहीं, अमीरी धन से नहीं दिल से अमीरी। यदि तुम्हारे पास ज्ञान है तो तुम ज्ञानी हो, ज्ञान नहीं है तो बुजुर्गी नहीं है। इसलिए बुजुर्गी, ज्ञान बोध, ज्ञानी से ही मिलेगा, अमीर हम दिल से ही हो पाएँगे। पैसा रहते हुए भी हम दरिद्र हैं। यह मानस दरिद्रता हमारे देश में है बिलखता हुआ हमारा अपना ही एक रुप भूख में तड़पता है और मैं इसमें प्रसन्न होता हूं कि मैं खा पाता हूँ, वह खा नहीं पाता है। यह मारी खुशी होती है, अमीरी होती है। उसको सुखी करके हम सुखी हो सकते है यह हमारा स्वभाव नहीं होता। आपको संत, ईश्वर अपनी हर प्रकृति के द्वारा वायु, अग्नि, जल, पृथ्वी तथा आकाश के द्वार उदारता सिखलाता है।
Seniority comes from intellect not with age, richness comes from heart not with money. If you possesses intellect, you are sagacious; if don't have intellect, there is no seniority. So seniority and intellect could be found only in sagacious, and richness could be found only in generous people. Despite having wealth, still we are indigent, this mental poverty has spread in our country. One of our very own form is seen suffering from hunger and one gets happy to see that he can eat. He is not able to eat; this becomes very pleasing and feel of richness. By make him pleased, we may become happy; this is not in our nature. Saint and God, teaches you kindness through all his means air, fire, water, earth and sky.
Û हमारी भारतीयता ईश्वरत्व भाव को, अपने स्वरुप को जानना ही है। ईश्वर को जानने की अपनी ही अध्यात्म विद्या को अपने से हटाकर, अपने ही को न जानना ये हमारा आज का जीवन हो गया है। आज हमें फिर से वापस आना पड़ेगा, हमें फिर से अपनी स्थिति हो गया है। आज हमें फिर से अपनी स्थिति को सम्हालना होगा। अपने आप में अपने को जानने के लिए हम प्रयत्नशील हो, ये हमारा आज का आवाह्न है। यह अध्यात्म विद्या कोई विद्यालय खोलने से नहीं मिलेगा। यह तो अपने आप में ढ़ंढने से ही मिलेगी। इसलिए आप जहाँ हों, जिस स्तर में हों, अपने में अनुसंधान करें। इस तरह अनुसंधान करने पर संसार को भी समझ सकेंगे, संसार से ऊपर उठकर संसार का संचालन भी कर सकेंगे। संसार मन में है। यदि हमारा स्तर इस शरीर से उठ जाये, हमारा सुक्ष्म स्वरुप अपने आप में जाग्रत हो जाये तो मैं आपको बतला सकता हूं कि यहां बैठे-बैठे जो आपका संकल्प होगा वह संकल्प ही संसार का रुप होगा। इसलिए अपनी आंतरिक शक्ति को बाह्म प्रवाह में न गंवाओं।
Our nationalism is in knowing the truth of God and truth in ourselves. By putting away our own spiritual science of discovering God from ourselves and not knowing ourselves has become today's life. Today we must come back again, (हमें फिर से अपनी स्थिति हो गया है।). Today again we must hold our position to strength. Within ourselves, to know ourselves we should pursue; this is our today's call. This spiritual knowledge won't be found by opening some schools, this will be found only by introspecting. So wherever you are, whichever level you are, introspect yourself. Thus by exploring, we would be able to understand this world; by growing in level beyond this world, would be able to rule this world. Whole world is within you. If our level can grow beyond this body, if our hidden form can awake in ourselves, then i can assure you whatever resolution you make just sitting here itself, will be the form of the world. So don't waste your internal powers in extrovert activities.
Û हम अपने चेतनतत्व को भुला देते है। देह ही हो जाते है। संसार ही हमारा सत्य हो जाता है। एक मात्र इस देह और देह स्वभाव के वशीभूत होकर हम अपने आपको भूल जाते है। हम इसमें रहते हुए भी इससे अलग रह सकते है। हमारे अवतार इसके प्रतीक इसके आदर्श हैं। उन्होंने, अपने में सृष्टि धारण करके सृष्टि की कल्पना करके उस कल्पना के साथ-साथ अपने होश, बोध को कायम रखा। यही उनकी देन है जिसे हमको आज फिर से अपनाना है। प्रकृति के विकृत भाव में हम उस होश को भूल गए हैं। उसे फिर से लाना है।
We use to forget our element of consciousness. Just become body. Just this world becomes truth for us. Just under the influence of this body and body characteristics, we forget ourselves. We can be apart from it still living in it. Our incarnations are symbols of this, ideals of this. They, while retaining universe within themselves, imagining the universe, and along with that imagination sustained their ken and intent.
Û हमारे यहाँ के उपासना क्रम का यह रहस्य है कि यदि भाव से रात्रि भर भी हम लोग ठीक रुप से प्रयास करें कि ईश्वरत्व क्या, चेतनतत्व क्या तो इस समस्या का कोई न कोई समाधान हमें प्राप्त होगा ही। ध्यानवस्थित भाव में नहीं तो स्वप्नावस्था में ही कोई न कोई प्रेरणा हमको मिल जायेगी। यदि हम बाह्म पढ़ाई पढ़ते हुए बाह्म जगत को समझ सकते है तो आन्तरिक दर्शन भी कर सकते हैं, उसी तरह जैसे हम सब एक दूसरे को देखते है। स्वाभाविक अन्तर्मुख न होने के कारण, अन्तदृष्टि न होने के कारण जिस तरह हम अपने इस भौतिक आवरण का उल्लंघन करके सूक्ष्माति सूक्ष्म अपनी दिव्य दृष्टि से उस चेतनत्व का दर्शन कर सकते हैं। अनादिं काल से हमारे महापुरुषों से इसे प्राप्त करने की प्रेरणा, चेतना, स्वाभाविक सूझ हमें मिलती रही है। उस प्रेरणा को प्राप्त करके, त्रिनेत्र को यदि हम समझ लें, तीसरे नेत्र की भावना को हम जान लें तो इस दो दृष्टि से जो द्वैतात्मक संसार की प्रतीति हो रही है उसका हटाकर हम अपने आप में संसार को देख सकते हैं। यही नहीं साथ-साथ जो घटना आगे आने वाली है उसको भी अपने में देख सकते हैं। इस प्रकार संसार को, संसार की गतिविधि को हम अपने आप में देख सकते, संसार के रुप में अपने आप को देख सकते और संसार से अतीत (अलग, पार, आगे) भी हम अपने आपको देख सकते है।
Our procedure here for worship holds the secret that if with devotion we attempt properly even over the night that what is Deity, what is consciousness; then we will get atleast some solution of this problem. If not in consciousness, in dream we will find some inspiration. If studying knowledge of matter we may understand this outer world; then we may also witness our innermost, exactly the way we see each other. Because of not being naturally introvert, because of not having internal wisdom, somehow by breaching our this materialistic shield, we may witness the innermost cognizance with our very tiny divine wisdom. Since ancient times from our great saints, we have been inheriting the inspiration, consciousness and usual know-how. By receiving that inspiration, if we may understand three eyes, may discover the sense of third eye then we may see the world within ourselves by overcoming the illusion of dual nature of this dual world. Not just this, apart from that the event yet to happen, you may envisage within yourself. Thus we may see the world, activities of the world within ourselves, we may observe ourselves in the form of the world; and also beyond this world, into past and future we may see overselves.
Û अपनी भारतीयता को, वास्तविकता को, ईश्वर को, ईश्वर की ओर गतिविधि करके जानने के लिए प्रयत्नशील होओ। स्वयं की गतिविधि की, सृष्टि की गतिविधि को ईश्वर की ओर उन्मुख करने के लिए प्रत्यनशील होओ। सृष्टि सबसे पहले हम स्वयं है। इसके बाद वाह्म सृष्टि है। इस शरीर की इन्द्रियां और इन्द्रिय विषय, जिनमें कि हम आज प्रवाहित हैं अगर अन्तर्मुख होकर अपने स्वरुप की ओर गमन करने लग जायें तो अपने आप में ईश्वरीय भाव को प्राप्त करके, ईश्वरीय शक्ति के प्रदर्शन करने वाले, ईश्वर के कार्य रुप, भक्तरुप होकर ईश्वर का प्रकाश करने वाले हम हो सकते हैं। यह आज की आवश्यकता है। हमारे देश के लिए इसकी आवश्यकता है। तभी हमारा देश अपने वास्तविक रुप में प्रकाशित हो सकता है। इस भाव को हम सब अपने में धारण करें। अन्य भाव, अन्य संस्कृति ने जो हमारे ऊपर अधिकार कर लिया है, उसे हटाये। हम स्वयं ईश्वरत्व प्राप्त करें, ईश्वरीय भक्ति-शक्ति प्राप्त करें। यह भी हममें एक लालसा हो, जिज्ञासा हो। इस प्रकार क्रमिक रुप से संसार को समझने हुए, संसार से परे वास्तविकता को भी जानने वाले हम बनें। अपने जीवन में अपनी वास्तविकता को समझने के लिए व्रत लें। ईश्वर का सहारा लेकर अपने आपको ही समझने के लिए प्रयत्नशील हों।
To our nationalism, to our realism, to the God attempt to know through towards God. Attempt to orient your activities and world's activities towards God. The world is first in ourselves then there is external world. The senses of this body and sensual desires, through which we are carried out today, if may orient inward to tend towards its true form then we may become demonstrator of the divine powers by attaining divine spirit within ourselves and may become torch bearer of God by becoming manifestation and devotee of the God. This is today's necessity. For our country its needed. Only then our country may enlighten in its true form. Let us all incarnate this spirit within ourselves. Other impressions, other cultures which have dominated us, lets throw them away. We ourselves may achieve divinity and divine devotion/powers, this should also be a desire and a will in us. Thus understanding the world in proper order, may we become knowledgeable of the reality beyond the world. Make resolution to understand your reality in your life. With the help of God, attempt to understand yourself.
Û संत या अवतार कोई अन्य नहीं, आपका ही स्वरुप है, परमात्मा भी आपका स्वरुप है। भेद इतना ही है जो जानता है वह गुरु कहलाता है जो नहीं जानता वह शिष्य है। इस तरह हम आप एक ही है। कोई ज्ञाता है, जानने वाजा है, जान चुका है कोई न जान सका है, फर्क इतना ही है अपने में आपके लिए प्रयास करना किसी अन्य के लिए प्रयास नहीं करना है, अपने आपके लिये ही प्रयास करना है, यही संतत्व है।
Saint or incarnation is none else but your own form; God too is your form. Just the difference is that who knows it, is called master and who doesn't, is pupil. Thus we and you are same only. Someone has known it, someone is about to know it, and someone could not know it; just this is the difference. Within yourself, strive for yourself, do not strive for anyone else; you need to strive for yourself only, this is the preach of saint.
Û आगे समय सुन्दर आयेगा अवश्य किन्तु इतना मैं भीतर के अनुभव के अधिकार से बतला रहा हूँ कि आप सब कुछ करें लेकिन ईश्वर को साथ लेकर करें। आप सफल होंगे अन्यथा कहीं भी, किसी भी देश, क्षेत्र, भाव में हों असफलता आगे मिलेगी। कार्य करें, अपने में उदारता जायें, दातव्य लाये ममत्व से नहीं, यथार्थता से भगवान के भाव से। बच्चों को प्यार करें, उन्हें संभालें, परिवार को संभाले, लेकिन ईश्वर के भाव से। ईश्वरीय भाव, वृत्ति से आप सेवा करें, आप ईश्वरी भाव प्राप्त करेंगे यही उसका फल होगा अन्यथा एकमात्र देह, देहाभिमानी होकर यदि आप केवल ममत्व भाव से कार्य करते है तो उसके बदले आपको केवल संसार को मोह, आसक्ति और दु:ख मिलेगा। कार्य उतना ही करना है केवल ईश्वर का सम्बल, सहारा और ईश्वरीय वृत्ति ले लें। इस प्रकार आपका कार्य ईश्वरीय कार्य हो जायेगा और वह ही धर्म हो होगा। उससे आपको स्वाभाविक सुख और शान्ति प्राप्त होगी। यही हमारी भारतीय परम्परा है।
The time ahead will be pleasant. Definitely, but this much I am telling with the the right of experience of my within that you do everything but do it keeping almighty with you, you will succeed else you would fail in whichever state, place or aim you are. Work, bring kindness in you, bring the sense of endowment not with mercy but with truthfulness, with the devotion to God. Love the children, take care of them, take care of family but with the devotion to God. Serve with devotion to God, you shall achieve divine grace, this will be the fruit. Instead of that if you just serve with only feeling of mercy from the perspective of materialism, then in return you shall receive indulgence, attachment and grief. Added work is just that adopt help grace and devotion of God. Thus your task would become divine task and that is the religion. From that you shall achieve natural pleasure and peace. That is our Indian tradition.
Û हम यह संकल्प लें कि जीवन में यथार्थता आये, प्रकाश आये। देवताओं से भी प्रार्थना आन्तरिक भाव से करें, वह पहिले आपको अपना परिचय दें। भीतर भी सृष्टि है, उसे अनुभव कर सकते हैं, देख सकते हैं। इस आँख से यदि देख सकते है तो सूक्ष्म देह को भी हम सूक्ष्म दृष्टि से देख सकते है। ज्यातातर हम लोग पूजा अवश्य करते है, कुछ न हुछ हम निष्ठा अवश्य रखते हैं। उस निष्ठा को हम बढ़ाये। धीरे-धीरे हम देखेंगे कि हमको अन्तर्भाव, अन्तर्वाणी, अन्तर प्रकाश मिलेगा और उसके द्वारा हम उस पर विश्वास करने वाले होंगे। अन्यथा मोहान्ध होकर हम यदि इसको केवल मजाक की चीज समझ लेंगे तो अपनी परम्परा कायम न रख सकेंगे। पाश्चात्य देश यदि आज अपनी परम्परा को कायम रख सकते हैं, हमारे यहाँ आकर भी, तो हम अपनी परम्परा को क्यों भुलायें, इसका प्रयत्न हम सबों में होना चाहिए।
Let us make a resolution that life should welcome truthfulness and illumination. Even pray to the deities should be with the internal devotion, let him first give his introduction. Inside also, there is a world, you can experience it, see it. If we can see with these eyes then we can also see the micro body with micro vision. Mostly we do perform worship, we do have some faith at least. Deepen that faith. Slowly we will observe that we are getting inward devotion, inward speech, internal enlightenment, and through which we would become faithful to Him. Otherwise being arrogant in indulgence, if we just consider Him a mater of fun then we won't be able to maintain our culture. If western countries could maintain their cultures even being here, then why should we forget our culture; we all should attempt for this.
Û ॅींज दवजए ॅीमतम दवजए क्या नहीं, कहाँ नहीं। चीटीं भी परमात्मा, काल भी परमात्मा, महामाया भी परमात्मा तो क्या आप लोग भी परमात्मा नहीं है? वह मनुष्य रुप से उपस्थित परमात्मा स्वरुप ही आप हैं, परमात्मा ही आप हैं।
ॅींज दवजए ॅीमतम दवजए क्या नहीं, कहाँ नहीं। An ant is God, the time is God, the MAHAMAYA (Goddess of materialism) is also God; then why not you people are God. You are that manifestation in the form of human of the form of God, The God is you.
Û जिस तरह हम अपना एक सम्बन्ध का संकीर्ण दायरा बना लेते है, जहाँ तक हम देख पाते हैं, अपना समझ पाते है वहाँ तक ही हम होते हैं या हमारा संसार होता है। उसी तरह संत भी एक देहधारी होते, हम सबों के रुप में होते हैं, हम सबों के लिए होते हैं। यह अपने में संघर्ष करते हैं। अपने आप में अपनी ही बुराई को ठीक करने के लिए वह अपने आप में ही प्रयास करते हैं। अपना ही उद्धार करते है। हम संसार के लोग जब उसकी उस कृपा शक्ति को, संकल्प भाव को अपने में अनुभव करतें, जीवन-परिवर्तन हो पाता है, हमारी गतिविधि बदल जाती है, तो उस वक्त हम कह बैठते हैं, संतों की कृपा हुई ओर हमारा जीवन इस प्रकार का हुआ। हमारा जीवन नहीं उसका ही जीवन। वाल्मीकि को देखकर संत में इच्छा हुई, संकल्प हुआ, वाल्मीकि को अन्य समझ कर नहीं, अपने ही किसी रुप को उस भाव से भावित होकर जीवन संचालित करते हुए देखकर, उस रुप से भी अपने ही उद्वार के लिए, अपना ही मन देकर उस अपने जीवन के गति-विधि को, जहाँ से जीवन बदल सकता था, उस ओर मोड़ दिया। हमारी इस जीवन की, सृष्टि की गतिविधि ईश्वर की ओर यथार्थ सत्य की वास्तविकता की ओर मोड़ देना ही संत का कार्य है। जहाँ से हमारा भाव, अभाव शांत हो सके, हम निश्चित निर्द्वन्द हो सकें, उस अपने धाम, अपने स्वरुप की ओर ले जाने के लिए ही संत अपने जीवन से हमें प्रेरणा देते आये हैं और देंगे।
The way we develop a limited perspective of our association, upto the level we can see and understand; upto that only we think or say our world exists. Same way, saint is also a flesh, living within us, for all of us. They struggle within themselves. They strive within themselves to rectify their own badness. They strive for own salvation. We the people of the world, when experience within ourselves his that kindness, his spirit of determination; our life gets changed, our routine gets changed. Then we used to say because of kindness of saints, our life come this way. Its not our life but his life. Upon seeing Balmiki, saint had a will, a determination; not considering balmiki someone else but by imagining him some of his own form governing life under the influence of that spirit; in that form too for own redemption, by instilling own spirit turned aim of that own life, whichever way life could be changed. To reorient action of our life and this world towards supreme God and absolute truth, is the task of the saint. So that our good and bad feelings may calm down, we may get free of worries and conflicts, to carry us towards our that abode, our that form, saints have been inspiring us and will continue.
Û हममें सयाने हैं, बड़े हैं वह कम से कम श्रद्धा भव से आन्तरिक विश्वास लेने का प्रयास करें। इससे आपके बच्चे भी इन भावों को समझ सकेंगे, विश्वास ले सकेंगे। बिना विश्वास के बच्चे विश्वास नहीं ले सकेंगे। इसलिए आप लोग सुबह शाम कम से कम दो घंटे बैठने का प्रयास करें और उसमें कुछ न हो तो आप लड़े मुझे अनुभव दो, परिचय दो। मां से जैसे बच्चा मचलता है, इस प्रकार का जीवन बनावें। न हो तो फिर हम लोग तो अभी हैं। सन्तों से कहें हम प्रयास करते हैं भाव नहीं मिलता। इस तरह एक दूसरे से आदान प्रदान होते हुये हम सब उस ओर, प्रभु के ओर अग्रसर हों।
Out of us who are wise, elder; they should atleast attempt to gain internal faith with devotion. So that your children may understand these things and have faith. Without faith, children would not be able to gain faith. For that, you people try to seat for atleast two hours morning and evening and if nothing else argue internally asking for experience and acquaintance, the way a child asks a mother. Make your life this way. If can't do, we (saint) people are here. Tell saints that we try to attempt but not getting devotion. This way with exchanging mutually we all may progress towards that God.
Û अनादि काल से वह पुरुषार्थ स्त्रोत जो हमारा ही स्वरुप है चला आया है, चला आयेगा और हमेशा रहेगा स्थाई रुप से। जब से सृष्टि है तब से वह पुरुषार्थ स्त्रोत भी इसके साथ-साथ है। प्रारब्ध को स्वाभाविक बदलने के लिए उसका प्रयास चलता आया है। प्रारब्ध हमारा एक छोटे से देह के रुप में होता है, प्रारब्ध हमारा समष्टि भाव से भी होता है। समष्टि प्रारब्ध, समष्टि संस्कार, समष्टि दोष को भी दूर किया जा सकता है। वह प्रयास संतों का परमात्मा में होकर हुआ करता है।
Since very beginning ancient times that source of PURUSHARTH which is our own form, passed on, will pass and will be there always permanently. Since the begining of the universe, that source of PURUSHART is alongwith it. To convert fate naturally, its efforts went continued. The fate used to be in the form of a small body, fate is also in our macro form. Fate in macro form, macro rituals and macro defects too could be eliminated. That effort used to be while saint being within supreme.
Û कुछ थोड़ा सा आध्यात्मिक भाव को भी हम अपने में अपनायें, व्यावहारिकता तो कर ही रहे है। व्यावहारिकता के साथ-साथ सहारा ईश्वर, परमात्मा का हम कर लें, संतों का कर लें; उनके न को प्राप्त करें, अपने पीछे आने वालों के जीवन को भी हम बदलवा सकते हैं। इसलिए आवश्यक है अन्तरवाणी के आधार से ‘परिवर्तन अपने आप में।’ प्रत्येक, हम सब जहाँ भी है। अपने आप में उन प्रकृतियों को, स्वभाव को देखें, समझें और पुरुषार्थ, प्रयास तथा प्रार्थना पुकार के द्वारा बदलें। बदलना तो है यह निश्चित है।
Let us adopt a little sense of spiritualism too within us; Pragmatism is already in our routine. Along with pragmatism, if we have the endurance of God and saints conquering their hearts; we can change the lives of our descendents to come. So its essential adhering to the divine oracle "Change in Ourselves" everyone, wherever we all are, within ourselves we see and understand those natures and tempers and change through hardship (PURUSHARTH), attempt and shriek pray. Change is unevitable that is sure.
Û जो सबको मुझमें देखता हैं और मुझको सबमें देखता है वह मुझसे अलग नहीं और हम उससे अलग नहीं हैं। यह उसका स्वरुप है। इस रुप में उस जीवन की झांकी हम कर सकें तो हम आत्मवान बन जायेंगे चाहे हम स्त्री रुप हों, चाहे पुरुष रुप हों।
Who sees all in me and me in all, he is not different from me and I am not different from him. This is His form. In this form if we may have tableau of life, we shall become full of spirit whether we are female form of male form.
Û बहुत दिन के भूलेभटके हम उससे अलग हैं। न वह परम माँ ही दिखाई पड़ती, न वह परमपिता दिखाई पड़ता। दिखाई पड़ता है वह पिता जो शरीर का जन्म देने वाला है। दिखाई पड़ता है अपना शरीर जिसमें हमने पुत्र उत्पन्न किया, संसार किया। वह परमपिता स्त्रोत, मातृ स्त्रोत आज हमसे ओझल है। ओझल होने के कारण ही हम आज की परिस्थिति में है।
For long we are lost separated form Him. Neither that supreme mother is visible nor that supreme father. Visible is only that father who gave birth to this body. Visible is that body by which we gave birth to a son and created this world. That almighty father, almighty mother is today out of our eyes. Because of this only we are in today's circumstances.
Û अपने बन्धु आप हैं, अपने उद्धारक आप है। वह ज्ञानस्वरुप स्त्रोत हमारा ही अपना आप है और वही हम सबका उद्धारक है। उस स्त्रोत में हम अपने को डाल दें, वह स्त्रोत स्वत: हमको ले चलेगा लेकिन जितने अंश में हममें अभिमान है, उसे मिटना है। \
you yourself if your friend, you yourself is your saviour. That source of wisdom is within ourselves, and that is our saviour. Let us surrender ourselves into that source, that source will automatically carry us. But whatever pretension we have, we must sacrifice.
Û आप में होकर जो भाव हो, जो भी कर्म हो वह सब कर्म हम ईश्वर के लिये करें, ऐसा नहीं कि पूजन को अलग कर दें, घर को अलग कर दें, नित्य-कृत्य को अलग कर दें, नहीं सब कुछ उसके लिए हो, और उसका मान कर करें तो हमारा पूर्ण जीवन पूर्ण को प्राप्त करने में सफल हो सकेगा। जब तक पूर्ण समर्पण नहीं तब तक पूर्ण प्राप्ति नहीं, जब तक पूर्ण प्राप्ति नहीं तब तक पूर्ण समर्पण नहीं। मैं भी तेरा हूँ पहले इस सम्बन्ध को स्थापित करें। तब वह स्त्रोत आएगा और वह हममें काम करेगा। पुरुषार्थी बनें। पुरुषार्थ करें। पुरुषार्थ स्त्रोत से सम्बन्धित है इसलिए कायर अपने को न बनायें, जन्म ग्रन्थि को तोड़ कर शरीर भाव के अभिमान को तोड़कर यथार्थता के भाव में हम आप सब हों।
With the innermost spirit, whatever work we perform, we must perform dedicating to God. It shouldn't be like separation of worship, home and daily routine; everything should be for Him and should be performed assuming His assignment then only our life may succeed in attaining completeness. Until there is not complete surrender, there is not finding of completeness, and until there is not finding of completeness there is not complete surrender. I am also yours; first establish this relation. Then only that source will awake and work within you. Be hard worker, work hard. Work is associated with that source, so don't make yourself coward. By breaking the birth relations, by breaking the body relations let us come in true form of ours.
************************* SECOND PART **********************************
Û आज इस घोर विषमता के समय में हम सब अपने जीवन को देखें चाहे वह व्यक्तिगत जीवन, पारिवारिक जीवन हो या सामाजिक जीवन, राष्ट्रीय जीवन अथवा विश्व जीवन हो। बहुत नजदीक होते हुए भी हम सब बहुत दूर होते चले जा रहे है। कारण हम सबों के बीच में हमारा वह ईश्वर स्थान गायब हो गया है। जब तक वह ईश्वर स्थान नहीं आता तब तक आत्मीय भाव, प्रेम, आत्मीय व्यवहार नीचे नहीं उतर सकता। वह व्यापकता, यथार्थता की दृष्टि हममें नहीं आ सकती। यह ईश्वर स्थान, ईश्वरीय भाव ही हमारा है जिसमें होकर हम अपने आपको उदार, व्यापक, सर्व भाव से समझने वाला, सब में समझने वाला बना सकते है। इसलिए आज इसकी आवश्यकता हैं। जब जब घोर परिस्थिति आयी तब तब इसकी आवश्यकता हम लोगों ने स्वाभाविक महसूस की। आज भी आवश्यकता है परिवार में, समाज में, राष्ट्र में, विश्व में ईश्वर को हम स्थान दें। उसे नाते से एक सूत्र में हम सब बंध सकते है। एक एक का उत्थान सोच सकते हैं। एक-एक का प्रकाश उस ईश्वर का प्रकाश समझ सकते हैं अन्यथा कोई कारण नहीं है कि इस प्रकार का व्यवहार हम अपने जीवन में ले आयें कारण प्रकृति, माया हम सबों को एक देह में आबद्ध करके संकुचित भाव को लोकर हमकों एक दूसरे से राग-द्वेष गुण भाव के अन्तर्गत इतना बाहर स्वाभाविक फेंक देती है कि हम सब अपने व्यवहार को अपने सद्व्यवहार के रुप में परिणत नहीं कर पाते। यह हमारा स्वभाव हो गया है। इसलिए फिर कहना पड़ता है कि जब तक हम अपने बीच में अपने भगवान को नहीं लायेंगे तब तक यह नहीं ठीक होगा। अपने आत्मीय स्तर को हम विकसित कर सकें तभी हमारा वह नाता, सम्बन्ध आत्मीय रुप से, प्यार भाव से सर्व में सर्व भाव से हो सकता है।
In this present time of high disparity, see our lives, whether its personal life or family life or social life, or whether its life of nation or whole world. Despite being too close, we are getting too far away. Reason is that among us all, the place of that God is disappeared. Until that abode of God does not come, by that time the spiritual belief, love and sincere behaviour won't come down among us. That perspective of universal presence and truthfulness won't enter into us. This abode of God, the belief of God is the one, adopting which we may become kind, acquainted with the notion of universal presence, and acquainted with the notion of being present in everyone. So its needed today. Every time, tough circumstances came, we felt its need intuitively. Today too, need is there to have a place for God in family, society, nation and in the world. Through this relation, we all may get tied into one thread and can think elevation of each and everyone. Thus we may think everyone's enlightenment as God's awareness. Otherwise, there is no way we may bring such behaviour in our nature. Reason is that, this nature -Goddess of materialism has wrapped us all into a single body and carried away too far indulging in narrow mindset full of hatred and jealousy, so we are not able to manifest our nature as good behavior. It has been our part of our nature. Again to repeat, until we don't bring our God among us, it won't be rectified. Only if we elevate our spiritual level, we may establish relation with universe with universal spirit with sacred spirit and love.
Û मेरे आत्मीय स्वरुपों इसका कभी ख्याल न करो कि मुझे अवसर नहीं मैं भगवान को कैसे भजूं, उस अपने प्रकाश को कैसे पा सकूं। आप जहाँ हैं ही उस प्रकार को, चेतना को आप खींच सकते हैं, आवाहन कर सकते हैं, अपने जागृत कर सकते हैं। हम में हम परमात्मा को खींचने का प्रयत्न करें। वह देह नहीं है। देह रुप से उसे हम आवाहन करते हैं तो देह रुप हो जाता है। वह भावातीत है, हमारे भाव से, भाव एवं रुप धारण कर लेता है इसलिए वह हमारा अपना ही आत्मा है। उस आपको ही हम कृष्ण, राम आदि के रुप में आवाहन करते हैं। शरीर से उसका रुप सौंदर्य, क्रिया, उसका हर कार्य हमसे अलग दिखलाई पड़ता है। और हम उसे भिन्न मान लेते हैं। ऐसा नहीं है। वह हमारा ही कार्य है। किसी समय हम लोगों ने अपनी परिस्थिति में जिन-जिन भावों को लेकर पुकार प्रार्थना की उन-उन भावों के समाधान के लिए ही वह हमारा प्रारब्ध रुप समाधान रुप है, और कोई नहीं- यो यथा माँ प्रपद्यन्ते तांस्तथैव भजाम्यहम् अर्थात् जो जिस भाव से मुझे भजता है उसके लिए मैं वही हो जाता हूँ।
Oh my spiritual incarnations, don't complain that you don't have time and chance to worship the God to attain divinity within. Wherever you are, you may appeal and summon that enlightenment and consciousness within you. Within us, let us strive to call that God. That is not a body. We summon Him being in body form, so He turns to be body form. He is internal. Through our expressions, He attains expression and form. So He is our own spirit. To that own form, we call as Krishna, Rama etc. By body, His look, beauty, activities and every other action seems different from ours. So we assume Him to be different. That's not true. He is our own form in action. At some times, we in our circumstances, appealed and worshiped Him with certain thoughts and feelings; to fulfill those thoughts and feelings, He is our past form, solution form, none else. -" यो यथा माँ प्रपद्यन्ते तांस्तथैव भजाम्यहम् " ...i.e The thought, with with one worships me, I become that only.
Û हमारी परम्परा अध्यात्म भाव से ओत-प्रोत है। हमारा गृहस्थ जीवन भी धर्ममय है न कि अधर्ममय है। इसीलिये गृहस्थ धर्म कहा गया है न कि अधर्म कहा गया है। यदि हम उसमें से परमात्मा को हटा देते हैं तो वही गृहस्थ जीवन, भोग जीवन, विषय जीवन, अधर्म जीवन है। यदि उसी जीवन को, हम परमात्मा को, गुरुजनों के भाव को आदेश को बीच में रखते हुए, ले चलते हैं तो हमारे लिए वह मुक्ति देने वाला, मार्ग प्रशस्त करने वाला, संसार के विषय से निकालने वाला हो जाता है।
Our tradition is full of spiritualism. Our household life is also religious and not non-religious. That is why, household life is called a religion not iniquitous. If we eliminate God out of our household life, it becomes lust and iniquitous life. To the same life, if we carry following the commands of God and Masters then for us it becomes a way towards salvation, enlightening our path and freeing us from this sinful world.
Û आज इस स्थिति में हम लोग हैं कि उस परमेश्वर को अपने आपने भावानुकूल क्रम से पुकारने के लिए हम उद्यत हों। व्यक्तिगत रुप से, राष्ट्र रुप से दोनों भाव से हमारा जीवन हंसी का पात्र बन गया है। हम अभाव में हैं। हर स्तर से अभाव में हैं। इस अभाव को कैसे दूर किया जाये? चारों ओर से यह हमारा उपाहासित जीवन है, यह कैसे ठीक हो। इसके लिए बाहर से तो प्रयत्न करते ही हैं लेकिन आप लोगों से मेरा आग्रह है कि आन्तरिक प्रयत्न भी करते जायें। आप क्रान्ति करते है, परिवर्तन के लिए सचेष्ट होते हैं। किसके सामने सचेष्ट होते है? मनुष्य-मनुष्य के सामने प्रयत्न कर रहा है और परिवर्तन के लिए सचेष्ट है। आपका और भी कोई आपके साथ में है उसके पास भी आप क्रान्ति करें। उससे आप अपने आप में मचलें लड़ें। उसके पास आप सत्याग्रह करें, हड़ताल करें। आपके संसार से आपको कहीं ज्यादा वहाँ से फल मिल जायेगा और आपका जीवन अन्तरमुख हो जायेगा? स्तर ऊपर उठ जायेगा।
Today, we are in a state that we may be desperate to call that almighty within ourselves in the order of feelings. From Personal and national perspectives, from both sides our lives have become worth laughing. We are in scarcity. We are in scarcity at all levels. How to overcome this scarcity ? From all angles, this is our very miserable life, how to rectify it. For this, we do work hard from outside, but my request to you is that keep continued your internal efforts. You do revolution and get alerted for change. Before whom, you get alerted ? A human putting efforts before a human and is alerted for change. Some one more of yours is with you, do revolution with him too. With him, you fight and quench within yourself. Before him, you do "satyagraha" (call for rightness) and call for strike. You will get much more from there than from your world. Your life will become internal and your status will get elevated.
Û शन्ति का स्थान बाहर नहीं भीतर है। उस भीतरी शांति, आनन्द के स्थान को मुझे ढूंढ़ना होगा? यह आनन्द स्थान जिस जीवन में आपको दिखलाई पड़े वह जीवन अपने सामने रक्खें? वह जीवन ही हमारे कृष्ण है, हमार राम हैं, हमारे संत, हमारी गुरु परम्परा हैं। उस जीवन को अपने सामने रखते हुए अपने में उतारें। आत्मसात करते हुये हम आत्मवान बनें यही धर्म है। इन सब के जीवन को सामने रखते हुए जीवन को उस साँचे में ढालने का प्रयत्न करें यही हमारी परम्परा, भक्ति, उपासना और योग है। आज हम इसे भूल कर मात्र व्यावहारिक हैं इसलिए असिद्ध हैं, संतप्त हैं, परेशान हैं। हम सब उस परमात्मा को, कृष्ण को अपने जीवन में ढूंढ़े तभी हम सभी हो सकेंगे। अपने आपको, संसार को और उसको समझ सकेंगे।
Place for peace is not outside but within. You must discover that place of internal peace and joy. The life you witness this place of joy, place that life before you. That life is our Krishna, our Rama and our Saints and our saint tradition. Adopt that life within you putting it before yourself. By adopting wholly, lets become spiritual; this is the religion. By putting lives of all of them before us, lets attempt to mould our lives into same form; this is our tradition, devotion, worship and yoga. Today, we are just practical forgetting this; that is why we are not successful, not satisfied, and tensed. Lets discover that God, that Krishna in our life, only then we shall succeed and understand ourselves, this world and that almighty.
Û प्रकृति को समझें और देखें। कौन एक दूसरे से घृणा करता है? आप किसी से घृणा नहीं करते, आप में होकर तामसी, राजसी, सात्विकी प्रकृति जो पारस्परिक एक दूसरे को दबा कर अधिकार करने की चेष्टा में सत्त लगी हुई रहती है, वही आप में होकर, आपको अपने अन्तर्गत करके एक दूसरें से घृणा, राग, द्वेष करा कर लड़ाती रहती है उसी में निमग्न करती रहती हैं। वही आप हो जाते हैं, नहीं आप इससे अलग हैं। अलग जो हैं उसका होकर, अलग का भान कर सकते हैं, बोध कर सकते हैं। आपको संत, राम जपने के लिए, कृष्ण जपने के लिए किसी सूक्ष्म भाव का ध्यान करने के लिए इसलिए कहा करता है ताकि उन भावों से आप अपने उस मालिकाना भाव के स्थान को प्राप्त कर सकें, उस साहिबी भाव को प्राप्त कर सकें जो नंगा होकर भी लेटने वाला हो, किसी को न समझने वाला हो सिवा उस एक परमात्मा के और उसके भाव से सारे विश्व के अन्तर्गत होने वाला हो। इसलिए इस भाव को अपनाने के लिए आज संत प्रवाह आपसे इच्छुक है।
Understand and observe the nature. See who hates whom ? You don't hate anyone, being within you, Tamsi, Razsi and Satviki tendencies, which acts continuously attempting to possess by suppressing others mutually; same being within you, taking over you gets you in fighting by developing hatred, rage and malice and keeps you plunged into it. You become the same; but no you are different. Who is different, by devoting to him, you may have realization and feel of being different. A saint asks you to chant RAMA or to chant KRISHNA or to meditate some subtle being so that you may achieve that own being of master through these thoughts; so that you may attain that royal sense of being which is ready to sleep being naked, which is not ready to understand anyone other than supreme God, and with his sense ready to embrace whole universe. This is why, saint tradition is desirous that you adopt it.
Û हम अज्ञानी हैं, हम सोच नहीं पाते कि हमें क्या करना है, इसलिए ज्ञानी जिस ढंग से हमें रहना चाहिये उसके लिए विधान बनाते लेकिन आज के विधान और उस समय के विधान में फर्क है। आज हम अपने आपको विधान के अन्तर्गत नहीं करते यद्यपि विधान ऐसा हो बनता है लेकिन हम विधान को इस रुप में नहीं देखते। इसके लिये सन् 56 में भीतर से प्राप्त परिवर्तन के भाव में होकर यह वाणी है, ‘परिवर्तन अपने आप में’ हम जब तक अपने आपको न ठीक कर सकेंगे, अपनी प्रकृति अपने स्वभाव को ठीक न कर सकेंगे तो निश्चित समझें हमारे आस-पास का जगत ठीक नहीं होगा, चाहें आप गृहस्थ भाव में है, चाहे आप साधु भाव में है आपसे ज्ञान स्त्रोत नहीं मिलेगा, आपसे शक्ति नहीं मिलेगी, प्रेरणा नहीं प्राप्त होगी निश्चित रुप से। इसलिए आज आवश्यकता है प्रत्येक को अपने स्थान में सोचने के लिए कि हम कहाँ है? क्या करना चाहिए? यह आवश्यक है।
We are ignorant, we are unable to understand what we are supposed to do. So knowledge masters formulate procedures about the way, how we should live. But there is significant difference between procedures of today and ancient times. Today, we are reluctant in following the set procedures and complain about its wrongness. For the same, this is a divine quote experienced during internal transformation in year 1956, that "transformation within ourselves". Until, we are unable to rectify ourselves, our nature and behavior, take it for granted that world around will not change. Whether you are in household life or saint life, you won't be a source of knowledge, energy and inspiration. So today, its necessary for everyone in his place, to think about where we are ? what should be done ?...this is a urgency.
Û सुख शान्ति प्राप्त करने के लिए हमें अपने में पुकारना होगा। प्रत्येक महापुरुषों के जीवन, सूरदास, तुलसीदास के जीवन को देखें, अंधकार का जीवन था तो प्रकाश का भी जीवन हो सका। इसे देखकर अपने में पुकारें यदि उनका जीवन बदल सकता है तो क्या हमारा जीवन अन्धकार का ही जीवन रह जायेगा। यह हममें स्पृहा होनी चाहिये, हममें भाव होना चाहिये। आवश्यकता है कि इस प्रकार की भावना हमारे में आये और भगवान को लेकर हम अपने अंधकार मय जीवन को प्रकाशमय जीवन में बदल सकें। इसके लिए हमारे यहाँ आदर्श भगवान राम, कृष्ण जो भी हैं उनको समझें, समझ कर अपने व्यवहार में उनको उतारे यही होगी तादात्म्य भावना, तदरूपता। अपने अनेकानेक संस्कारों में यदि हम परम भाव का भी अवतरण कर लें तो स्वाभाविक है जिसका हमने अवतरण किया वह भी हमारे में स्थान बनायेगा। हमारा जो नामरुपात्मक संस्कार, गुण और प्रकृति हैं उसको अपने अन्तर्गत करके अपना विकास प्रकाश कर लेगा। ये एक साधन है आदान प्रदान का इस आदान प्रदान से यदि ईश्वर भाव हमारे में आ जाये, ईश्वर भाव बच्चों को हम दें, सम्पर्क में आने वालों को हम दें तो स्वाभाविक ईश्वरीय गुण और भाव का प्रकाश हो। ईश्वरीय गुण और भाव का प्रकाश होने का तात्पर्य है दिव्य भाव का आगमन होना। दित्य भाव क्या? भगवान ने कहा कि हमारा जन्म भी दिव्य हैं, हमारा कर्म भी दिव्य है- ‘जन्म कर्म च मे दिव्यं।’ तो हमारा जन्म तो अदिव्य हुआ। अब हमारा जन्म दिव्य कैसे होगा भगवान के जन्म से, भगवान के आगमन से। इसलिए शरीर के पोषण के लिए, सुख के लिए, परिवार, समाज, राष्ट्र अथवा विश्व के लिए चिंतन करने के साथ-साथ हम अपने इस दिव्य भाव के लिए भी अपने में स्थान बना लें और इसके लिए हम भगवान से पुकारें। वह सुतना है और जीवन बदलता है। यह विश्वास है। उसका हो विश्व है, उससे ही प्रार्थना करना है, अपने विश्व को सुन्दर बनाओ।
In-order to achieve peace and ease, we must summon within ourselves. See the lives of Surdas and Tulsidas; It was full of darkness but become enlightened. Observing this, summon within, if their life changed then shall our lives remain in darkness ? This should be a competitive feeling full of passion. Need is that, we bring such feeling in us and with the grace of God, we may change our life from full of darkness to enlightened one. For this, understand the ideal incarnations here like Rama and krishna etc. and with full understanding adopt them in your life. Out of several of our traditional values, even if we choose the supreme being then its natural that whom we have chosen, will make a place within us. By overtaking our named forms of values, qualities and nature, it will develop and spread itself. This is a mean of exchange, by this exchange if we may get devotion for God, and give it to children and to the people in contact then light of essence and devotion of God will automatically spread. Soreading light of essence and devotion of God means divine feelings shall incarnate. What is feeling of divinity ? God says -our birth as well is divine and also our work too is divine -‘जन्म कर्म च मे दिव्यं।’. But our birth has become not-divine. So, how our birth may become divine...with the birth of God, with the incarnation of God. So, apart from thinking about feeding this body, living in comfort and for family, society and nation or world, we should make a place for this divine peace within us; and for the same, we should appeal God. He listens and changes the life. This is a belief. This world is his creation, so pray to Him that make your world beautiful.
Û संत स्त्रोत सृष्टि के क्रम में परिवर्तन लाना चाहता है। जीवन के क्रम में परिवर्तन लाना चाहता है। यह अच्छाई के भी अभिमान में टिकने देना नहीं चाहता और न बुराई के भी भाव में टिकने देना चाहता है। वह अच्छाई और बुराई से ऊपर उठाना चाहता है इसलिए आज के समय में दैवी भाव के अन्तर्गत भी हम अपने को कायम रख नहीं पाते आसुरी भव में भी कायम रख नहीं पाते। दोनों प्रकार के अहंकार को आज वह जब्त करने में लीन करने में लगा हुआ है। सिद्ध स्त्रोत को उतारना चाहता है जगत में, जिसमें होकर हम अपने गुणों स्वभावों में होते हुए भी उसे ओर प्रवाहित हो सकें।
The Saint tradition want to bring transformation in the universe. This want to bring the change in the life-style. It does not allow neither to stay in arrogance of goodness nor in the feelings of wrongness. That is why, today we are not able to stay holding neither goodness of Goddess nor wrongness of devils. Both types of arrogance, he is trying to snatch and eliminate. He wants to incarnate a very divine entity in the world, through which we may re-orient towards God even being in our own nature and behavior.
Û हम ईश्वर को अपने में स्थान दें अन्यथा आज का समय है- मिथ्याभिमान को तोड़ना। वह प्रभु अपने-अपने गुण और स्तर में हम सबके अभिमान को तोड़ रहा है और तोड़ता रहेगा तब तक जब तक हम परमात्मा को ही सहारा रुप से वरण करने वाले नहीं होंगे और वह ही हमारा स्वाभाविक निवास स्थान, गन्तव्य स्थान नहीं होगा। हमको दु:ख बदलने के लिए दिया जा रहा है। जब तक हम उसके भाव से भावित होकर संसार को देखने वाले न होंगे, व्यवहार करने वाले न होंगे तब तक हमारा यह दु:ख का स्तर चलता रहेगा। हमारी संकुचितता, मिथ्याभिमान के अन्तर्गत स्वाभाविक स्वार्थपरायणता की भावना बनी रहेगी। इस भावना से ही मुक्त करने के लिए महापुरुष उपकार करके दु:ख का वातावरण हमारे सामने लाये हैं, लाते रहेंगे, तब तक यह परिस्थिति हमारे सामने बनी रहेगी जब तक हमारे जीवन में क्षोभ और ग्लानि की भावना अपने जीवन को देख कर न होगी। जिस दिन क्षोभ और ग्लानि अपने असत्य भाव को देखकर होने लग जायेगी उस दिन से ही परिवर्तन भी होगा। चाहे आवेश में आकर भगवान के ही बल से बली होकर अपने त्रुटियों को ज्ञान भाव में होकर हम दूर करने में समर्थ होंगे अथवा करुणा भाव से अपने भगवान, इष्ट, सद्गुरु को, जहाँ मेरा समर्पण होगा पुकार कर वहां से अपने जीवन को सुन्दर विकसित बनाने में समर्थ होंगे।
Lets offer a place to God in within otherwise today is time of breaking pseudo arrogance. This God being in its true nature and level, is breaking our arrogance and will continue to do so until we don't accept the support of the abode of God and until that becomes our natural destiny and permanent residence. We are passed through grief in-order to change ourselves. Until we won't become observer of the world and a behavioral person obsessed with the bliss of God Head, until then this order of grief will continue. Until then, our narrow mentality, selfishness naturally born under pseudo arrogance will continue to exist. Inorder to free us from this mindset, the great Saint has created this climax of sorrow gracefully and will continue it until this circumstance exists and until we don't feel guilty and regretful by seeing own life. The day, we will start feeling guilty and regretful by seeing the untrue nature of ourselves, the change will happen from same day. Whether being under the influence of anger and with the power gained from the power of God, we shall be able to rectify our mistakes. Or with the feel of compassion, we shall succeed to in developing our life beautifully by calling for surrender before the God, deity or great saint.
Û हमारा ईश्वर कोई अन्य नहीं मेरा ही अपना आप है। उसमें होकर हम अपने आपको पाते, अपने विकसित स्वरुप को पाते। जब हम उसमें प्रवेश करते उसमें अपने आपको पाते तो सबमें अपने आपको पाते। हम व्यापक होता। हम अपने आपको विकसित और प्रकाशित रुप में देख पाते, समझ पाते। इस तरह हमारा व्यवहार, ईश्वरीय व्यवहार, आत्मीय व्यवहार हो सकता हे। यदि हम सदैव अपने आप में ईश्वर का स्थान दें, भाव दें तो स्वाभाविक बच्चों में भाव प्रेरणा, आये वैसे ही जैसे हमारे महापुरुषों में ईश्वर का स्थान आया, ईश्वरीय लीला क्रिया हुई जिसके स्मरण से हममें भी वह क्रिया लीला स्मरण करने वाले में होते हुए पाई जाती है।
Our God is no one else but our own self being. Being within Him, we achieve our true form and our own developed form. When we enter into Him and find ourselves within Him then we find ourselves in everyone. Our true being is universal. We become able to see and understand ourselves in developed and enlightened form. Thus, our behavior may become Godly and spiritual. If we always offer a place to God within us, then naturally same will flow in our children as rites and rituals just like -God had a place in our great saints, Godly activities happened within them and by remembering them we also adopt the same.
Û परिस्थितियाँ प्रत्येक के सामने आती है। महापुरुषों के सामने भी परिस्थितियाँ आयी। हमारे सामने भी परिस्थिति है लेकिन परिस्थिति मुझे क्या देती है, क्या दे रही है हमें इससे मतलब होना चाहिए। दु:ख आये और दु:ख से मुझे विवेक न मिले, सूझ न मिले, समझ न मिले तो हम समझें कि हम पाशविक स्तर में ही अपने आपको रख रहे हैं। यदि दु:ख परिस्थिति से हमारे जीवन का उपकार हो, जीवन विकास में आये या परिस्थिति को हम ठीक करने में समर्थ हो सकें तब हम पुरुषार्थी हैं, भगवान के हैं और भगवान के होकर भगवान का प्रकाश करने वाले हैं। हम बसों को अपने-अपने स्तर में आत परिस्थिति है पुकारने की। हम सब भगवान को पुकारें, प्रार्थना करें। यह जो आज की परिस्थिति आयी अच्छाई कुछ न कुछ अवश्य आयी। आगे का समय सुन्दर आना है।
Circumstances come before each and everyone. Even before great Saints, circumstances came. Even before us, there is circumstance, but what should matter is what it teaches us and what it offers us. If sorrow comes and from sorrow, we don't learn sensibility, intelligence, wisdom then we should understand that we are living in animal category. If under the circumstance of sorrow, our life improves, life comes in development or if we are able to rectify the circumstance then only we are "PURUSHARTHI" and belong to God and we are His torch bearer. "हम बसों को अपने-अपने स्तर में आत परिस्थिति है पुकारने की।" We all should call God and pray Him. The today's circumstance which is before us, brought some Goodness. Time to come would be bright.
Û हमसे सन् 47 में किसी ने दो शब्द कहा था, ‘देखों, समझो।’ यह दो शब्द यदि हमारे लोगों के साथ हो जायें, यह दिखाने वाला मुझको दिखाये और समझाये तो अनैतिकता, भ्रष्ट्राचार इससे मैं भयभीत होने लगूंगा। अपनी अनैतिकता, स्वभाव, कुविचार को देखने लग जाऊंगा। यदि अपने में सहारा रहेगा, तो उस सहारे को लेकर, हम सबको कुचल कर, रौदकर, अपने स्वरुप को बदन लेगें। यहाँ कृत्य हम सबों का होना चाहिये। पुरुषार्थी बनो, प्रयास करने वाले बनो। मी-मी रोने वाले न बनो।
Someone sopke to me two words in year 1947 -"see, understand". If these two words may be associated with us and if His almighty may show me and realize me then I shall become afraid of unethical acts and corruption. I shall start seeing our own unethical activities, behavior and evil thoughts. If there would remain internal strength then with that support we shall disseminate and overtake all and will change our status. This should be the task of everyone. Become "PURUSHARTHI" and Hardworker; don't become a crying fellow.
Û अध्यात्म वीर साधन है, ‘नरमात्मा बलहीनेनलभ्यो’, यह आत्मा बलहीन से नहीं प्राप्त होता। जान देकर तुम संसारिक, भौतिक सुख पाते हो फिर उसे अपने परमात्म स्वरूप को पाने के लिए कितना बड़ा तुम्हें सैक्रीफाइस, कितनी बड़ी त्याग की भावना अपने में लानी होगी, तब तुम उसको पाओगे।
Spiritualism is tool for braves. ‘नरमात्मा बलहीनेनलभ्यो’...this soul can't be attained by cowards. After sacrificing so much, you achieve materialistic comforts.Then imagine, in-order to attain that supreme soul of yourself, to what extent a sense of sacrifice you must develop in yourself. Then only you will attain it.
Û हमारा क्या स्वरुप है, वह आज हम देख सकते हैं। कोई भी व्यक्ति अपने को आलसी बनाकर इस समय सृष्टि में स्थिर नहीं रख सकता, चाहे वह आध्यात्मिक हो, चाहे वह व्यावहारिक हो। आज के समय को देखकर हम अपने को या सृष्टि को समझ सकते हैं। आज हमें प्रयास करना ही होगा, यदि हम देह के लिए है तो देह की इच्छा की पूर्ति के लिए, यदि हम ईश्वर के लिए हैं तो ईश्वर की इच्छा, ईश्वर का संकल्प, सत्पुरुष के संकल्प या ईश्वर के प्रकाश के लिए। इस तरह हम दोनों निवृत्ति और प्रवृत्ति भाव को लिए अपने-अपने गुण स्वभाव के अनुसार आज रजोगुण भाव में होकर अग्रसर हो रहे हैं। हममें कर्मण्यता तथा सक्रियता आज आनी है, आ चुकी है और भी आगे आयेगी।
What is our status today, we may very well observe it. No person can keep himself static by becoming lazy in this era, whether he is spiritual or practical. By observing today's time, we may understand ourselves as well as this world. Today, we must strive; if we are for this body, then to fulfill desires of the body we must strive and if we are for God then we must strive for attaining God, to fulfill the resolution of God or the great Saint and to spread the light of God.
Û आप लोग संसार में रहकर संसार के कार्यकर्ता होते, घर के वासना के कार्यकर्ता होते अपने जो भी आपकी कल्पना होती उसके आप कार्यकर्ता होते, इस तरह आप भी कार्यकर्ता होता लेकिन वह जिसके लिए हैं, जिसका है, उसका कार्यकर्ता होता। सत्पुरुष उसका होश लेकर, उसके लिए यहाँ रहता, उसके लिए होता इसलिए उसमें, उस शरीर में होकर परमात्मा की अभिव्यक्ति प्रकाश हुआ करता है। हम सब भी परमात्मा के लिये, सत्पुरुष के लिये हो जाएँ तो हममें होकर भी परमात्मा का प्रकाश होगा।
You people are doers in the world as living in the world, and doers in your home and also doers of any imagination you make. Same way, great Saint is also doer but for whom he is for and for whom he belongs to...i.e. Almighty God. Great Saint lives in the world for the God with the consciousness of God. He lives for God, that is why expression of God reflects through Him and His body. If we shall become for the almighty God or great Saint, then through us also God will reflect.
Û जिस किसी में भगवान की ईश्वर की जाग्रति है, ईश्वर रुप वही है, उसमें होकर हम भगवान को, अपने भगवततत्व, ईश्वरत्व को समझने में और उसको अपने में धारण करने में समर्थ हो पाते हैं। जब हम किसी भगवद् रुप के सान्निध्य में आते हैं, तभी हममें ईश्वरत्व भाव की जागृति स्वाभाविक रुप से हो पाती है। यह प्रश्न हो पाता है कि हम कौन है? क्या है। संसार में रहते हुए संसारी हो जाते है, सत्पुरुष के पास रहते हुए सत्य की खोज हो पाती है। अपने इस नाम रुप शरीर के सौन्दर्य, रुप भाव से ऊपर उठने की इच्छा हो जाती है। अपने से इस शरीर को हटाकर, मिटाकर, इसके अस्तित्व को इन्कार करते हुए, हम अपने उस वास्तविक भाव को, अपने में देखने में समझने में समर्थ हो पाते हैं। क्या नहीं हैं हममें? क्या नहीं हैं हम? लेकिन जब हम शरीर ही शरीर हो जाते, शरीर में ही जाते शरीरमय हो जाते तो हमारा वह भगवान का व्यापकत्व भाव, उसका स्वरुप हमसे ओझल हो जाता, हम अपने आपको एक नाम रुप में समझने लगते हैं। इसमें अलग की सूझ, केवल मात्र सत्पुरुष से सम्बन्ध प्राप्त करने पर हो पाती है। खोज की भावना हो जाती है। इसलिए सत्पुरुष का संग प्राप्त करें।
In whomsoever, there is awareness about God or His Almighty, that is the form of God; through Him only we become able to understand and incarnate in us the God and the subtle being of God in us. When we come in vicinity of some Godly form, then only element of God awakes naturally in us. This question arises that who we are and for what we are. After living in this world, we become worldly or materialistic. While by staying beside great Saint, the absolute truth could be discovered. A will awakes to arise beyond the namely body, its beauty and deep indulgence with it. By separating this body from ourselves, by neglecting it and by denying its existence, we could succeed to observe and understand that true being within ourselves. What is not there within us ? What can't we become ? But when we become only around this body, living as body becomes just materialistic then the universal element of God within us gets obstructed from us. We just assume and understand ourselves as a namely being. The sense of being different could only awake by establishing connection with supreme saint. The curiosity to know self awakes so establish connection with great Saint.
Û मनुष्य योनि ईश्वर का एक अवतार रुप ही है। अपने को भूलकर आज उसकी यु दुर्गति हैं। इस सृष्टि के क्रम में सविशेष योनि या यों कहें भगवान का यह मनुष्य अवतार, अपने भोग को, सृष्टि के क्रम और उसके रहस्य को समझकर अपने भगवततत्व को जानने और उसमें स्थित होने के लिए हो आज पशु से भी बदतर दशा को प्राप्त हैं। हम सबों को फिर से अपनी स्थिति संभालने के लिए अपने साथी (अपने भगवतत्व), अपने सहारे को अपने में ही ढ़ूंढ़ना पड़ेगा। अपने में ही देखना पड़ेगा कि हमारा वह सहारा, विश्वास और श्रद्धा हमारे साथ है या नहीं। हमने अपने श्रद्धा, विश्वास को, अपने से बाहर संसार के पदार्थों में, संसार के रुप में स्वयं भटकने वालों में, गिरा दिया है। यही हमारा दु:ख है। इसके लिए आज मुझे उस गुरु स्त्रोत से ही प्रार्थना करना होगा क्योंकि यदाकदा वह हमारे बीच अनेकानेक भाव, रुप से आकार हम सब के विस्मरण भाव को, गिरी हुई अवस्था को उठाने के लिए, हमको जाग्रत करने का प्रयास, करता आया है और तब तक करता रहेगा जब तक हम और हमारे भाई बन्धु, हमारा यह जगत उसको अपने (भगवततत्व) को न पहचान सकेगा, उसका सहारा न लेगा। Û हम भगवान से प्रार्थना करें कि वह हम सब के विकास को दूर कर विकार की गति को सुन्दर बना कर वह उस ओर ले जाने वाला, विकसित-प्रकाशित करके हमको और हमारे राष्ट्र को एक आदर्श के रुप में आ सके। किसी का अहित न हो? वह ठीक से हमको सुन्दर बना कर खड़ा कर दें और सारे विश्व को भी इस प्रकार वह सुखी कर दे, जो अन्धकार में हों उन्हें प्रकाश में ला दे। Û हम लोगों को सन् 56 में वाणी मिली कि भारतवर्ष को एक नमूने के रुप में परिवर्तन करके इसके स्वरुप को ठीक करते हुए, बाहर से विकसित प्रकाशित कर दो। सारा विश्व अपने आप इसमें ढल जायेगा। इसलिए आप लोग भी अपने जीवन को भगवान के प्रति समर्पित करते हुए उसके द्वारा इसे सुन्दर बनते हुए इसकी गति को बदलने के लिए पुरुषार्थी बनें। हमारा स्त्रोत पुरुषार्थी का है। हम सब लड़ाकू बने लड़ाकू तो करते हैं लेकिन मोक्ष की प्राप्ति के लिए, वासना की पूर्ति के लिए नहीं बल्कि वासना के भाव को दूर करने के लिए लड़ाकू बने। हम क्रोध को खराब नहीं कहते। जब हमरी कामना की पूर्ति नहीं होती हम क्रोधित होते हैं। कभी हमें इस पर भी गुस्सा होते हैं? क्रोध बुरा नहीं है, काम बुरा नहीं है हम उसकी गति ठीक कर दें यह भीतर के परिवर्तन का भाव है उसका सूक्ष्म रुप से अपने में विचार करते जाए और अपने में परिवार को, समाज को, राष्ट्र और विश्व को देखें। जब इस प्राकृतिक भाव के प्रवाह को सोचेगें तब इसका नग्न स्वरुप सामने आ सकेगा और इसमें क्या यथार्थता हैं वह भी समझ सकेंगे। Û हम सब ‘मैं सेवक सचराचर, रुप राशि भगवन्त’ इस स्तर में अगर आ जाएँ, भगवान के भाव से अपने परिवार, अतिथि को अगर देखने लगें तो हम सब कुछ पाए हुए हैं, अभाव क्यों? हम शुद्ध भाव से, निरछलता से भगवान के कार्य रुप हो जाएँ। भगवान स्वत: हमारे में होकर साथ देगा। भगवान के प्रति हम सर्व प्रथम अपने को समर्पित करते हुए देखने का प्रयास करें कहाँ तक हम हैं, कहाँ तक हमारा भगवान हममें आ सका, उतर सका, इसकी जिज्ञासा हो और इसे देखते हुए हम भगवत्मय अपने को बना सकें। हमारा परिवार, राष्ट्र विश्व भगवत्मय हो सकेगा। Û सन्त परम्परा सदैव इस सृष्टि की साक्षीरुप होकर सृष्टि के परिवर्तन के लिये, सृष्टि की गति को ईश्वर की ओर उन्मुख करने के लिए सतत प्रयत्नशील रहती हैं। यह कोई नवीन बात नहीं है। यह परम्परा सदैव से हैं। आदि सृष्टिकाल में ही सनकादिक की उत्पत्ति हुई, उसके बाद प्रवृत्त्ि भाव का क्र आया। इसलिए निवृत्ति भाव, प्रवृत्ति में आई हुई परमात्मा की चिन्मात्र सत्ता को जो हमेशा प्रकृति वशीभूत होकर दुख-सुख का भान किया करती है प्रयास के द्वारा, पुरुषार्थ के द्वारा दुख-सुख से रहित सुख रुप बनाने का सतत प्रयत्न करता रहता है। Û भगवान को प्राप्त करने के लिए हमें अपने में उत्कट पीड़ा को प्राप्त करना होगा। जब तक हममें भगवान के लिए करुणा भाव का उदय न होगा तब तक जीवन स्वाभाविक विकसित, प्रकाशित नहीं होगा। हम अपने में रोवें, पुकारें, हमारा अद्भुत प्रकाश होगा। हमारे पास वह जीवन है जो कहीं नहीं हैं। जो भी जीवन हमारे पास है उसमें आध्यात्मिकता है। हमारा व्यावहारिक जीवन भी आध्यत्मिक है। हम सब ओर से भगवान से ओत-प्रोत हैं। जिस किसी भी संसार में प्रवेश करते है भगवान के साक्षित्व में प्रवेश करते है। जिस किसी भी परम्परा तो यह है कि व्यवहार में यदि गिरे तो भगवान के पास भगवान के ही चरण में गिरें। पति पत्नी भी एक दूसरे में परमेश्वर को ही देखें। इस तरह हमारा जीवन सब ओर से भगवान से ओत-प्रोत है। हमारा जीवन डाइवोर्स वाला जीवन नहीं है, मात्र कामुक जीवन नहीं है। वह केवल एक स्त्री पुरुष का खेल नहीं है। हमारा जीवन एक दूसरे में होकर ईश्वर को प्राप्त करने का जीवन है। यही हमारी भारतीयता है जो हमारे आवरण, दोष, विकार के कारण छिप सी गई है। उसकी भगवान सुन्दर रुप से सफाई करके फिर से निकालना चाहता है और संसार का मार्ग दर्शन करने वाला बनाना चाहता है। हमारा भारतवर्ष, भारतवर्ष की शक्ति स्वाभाविक गुरुत्व स्थान को प्राप्त करेगी, दूसरे के लिए मार्ग निर्देशन करने वाली होगी। Û हम आपसे यही कहेंगे कि आप लोग अपने धर्म को समझें, नाम को अपनी परम्परा को, गुरुस्त्रोत को समझें और उसके लिए अपने को दें दे। दे ही नहीं पाते, देकर आजमाइश करें तब समझ पायेंगे। तब भाव मिलेगा, समझने को मिलेगा। इसीलिए कहना है, ‘मिटना सीखों। कभी सन् 53, 54 में वाणी मिली थी, ‘जिंदा रहना है तो मिटना सीखो, मिटना सीखो, मिटना सीखो।’ यह कोई हमारे लिए नहीं, एक शरीर के लिए नहीं, सब के लिए है। आपका प्रतिनिधित्व करते हुए, लड़ते हुए जो सबके लिए पुकार कर रहा है उसकी यदि वाणी मिलती है तो वह वाणी सब के लिए हैं। गुण माया के आवरण से आवेष्टित होकर हमने दुख को ही धर्म, असत्य को ही सत्य मान लिया है। इसीलिए ऊपर से वाणी निर्देश है कि मिटना सीखो। जब तक तामस, राजस, सात्विक इन तीनों प्राकृतियों के प्रवाह से ऊपर उठ न सकेंगे, तब तक शान्ति नहीं मिल सकेगी। Û हम भगवान को, ईश्वर को पुकारें। भगवान यदि मुझे मिल जाये, तो मिल गया कौन- हमारा सहज स्वरुप, हमारा वास्तविक स्वरुप। कृत्रिम स्वरुप नहीं, जो आज है कल नहीं, बल्कि मुझे मेरा सहज स्वरुप प्राप्त हो जाता है। इस तरह हम अपने आपको ही पा लेते है। भगवान की ओर बढ़ना कोई अनुचित नहीं। हमें मनुष्य योनि प्राप्त हुई है। हमको अधिकार है इस संसार के ऐश्वर्य को भोगते हुए उस परम ऐश्वर्य को प्राप्त करने का, अन्य योनियों में यह अधिकार नहीं है। वह प्रारब्ध जन्य भोग-भोगने के लिए ही है। इसीलिए यह आवश्यक है कि हम अपने अधिकार को प्राप्त करें और उस (अधिकार के) अधिकार अधिकारी होकर भगवान को प्राप्त करने में समर्थ हों। Û भगवत्कृपा को प्राप्त करना अब आवश्यक है। कृपा शक्ति से ही हम आगे अपने जीवन को व्यवहार में भी विकसित कर सकते हैं और साथ-साथ आंतरिक रुप से भी प्रकाशित हो सकते हैं। आवश्यक है कि भगवान का भाव हममें आवे, उतरे और हमारा जीवन भगवान के लिए हो। परमात्मा से हम सब प्रार्थना करें कि ‘तुम अपनी जागृति हममें करो जिससे कि अन्धकार में वह चोर जो चारों ओर बदमाशी कर रहे हैं, प्रकाश हो जाने पर टिक न सकें।’ तुम आ जाओं जिससे तुम्हारे प्रकाश में जो यह निम्न स्तर, काम, क्रोध, मद, लोभ मोह, चोरी बरजोरी कर रहे हैं इनकी बरजोरी समाप्त हो जाये। इसलिए हम सब उसे बुलावें। Û आप लोग अपने को परमात्मा के प्रति समर्पित करें। आपमें न्यूनता नहीं महत्ता आयेगी। अपने आप में कमजोरी न रहेगी। यदि सर्व हिताय जीवन हो गया तो औरों के लिए दुखी, सुखी, अभावी दिखाई पड़ सकते हैं पर अपने में अपने लिए अभावी न रहेंगे। एक महद्भाव को अभ्यास करने वाले अपने को पायेंगे, कि आप का (परमात्म) जन्म हो जाने के बाद कर्म दिव्य हो जायेगा, यह असंभव नहीं, सम्भव है। परमात्मा आपकों माध्यम बना सृष्टि में प्रकाश कर ले यही हार्दिक माँग है - वह सुनता अवश्य है, इसी विश्वास को लेकर आगे बढ़े। Û पूर्णत्व, प्रकाश हम भगवान में ही जाकर पा सकते हैं चाहें व्यक्तिगत रुप से, विश्व रुप से या राष्ट्र रुप से। प्रकाश वही है, प्रकाशक वही है- ‘जगत प्रकाश्य प्रकाशक-रामू’। उसके प्रकाश से ही हमारा जीवन प्रकाशित हो सकता है। यह जो संसार का प्रकाश हम देखते हैं वह कोई अन्य नहीं है। राम के प्रकाश से ही वह प्रकाशित है। Û परमात्मा और परमात्म शक्ति में कोई भिन्नता नहीं, उसकी इच्छा ही परमात्म शक्ति है, इच्छा ही रुप है इसलिए नाम रुप परमात्मा कार्य रुप हुआ। ऐसा समझकर प्रत्येक व्यक्ति उस परमात्मा के कार्य रुप बनो। अपने लिए रोटी खाने वाले, प्रकाश करने वाले न रहो, अपने लिए मांगने वाले न रहो कि केवल हमें ज्ञान मिल जाय, शक्ति मिल जायें, हमें कुछ मिल जाय। औरों के लिए जीवन बनाओं परार्थ जीवन बनाओं, परार्थ रुप वह परमात्मा है, धर्म स्वरुप वह परमात्मा है, अगर हम उसके लिए हो जाएंगे तो धर्म के रुप में हम अपने आप हो जाते हैं। जिसने सबको, देश और विश्व को धारण कर रखा है, जिसमें सारा विश्व धारण है स्वाभाविक उसके लिए जीवन होने पर, हम धर्म स्वरुप औरों के लिए हो पाते हैं। Û हम सब साधक हैं। जगत में आने मात्र से ही हम साधक हो गए हैं। हमारा स्वाभाविक सम्बन्ध जहाँ से विच्छेद हो गया है, हमारे भगवान् से, सुहृद से, गुरुस्त्रोत से जब तक उसकी प्राप्ति नहीं होती तब तक हमें साधन करना है। लेकिन साधन हम कर नहीं सकते चल नहीं सकते हम अपंग हैं हमारे पास पैर नहीं है, श्रद्धा नहीं है। हम ऐसे लोगोंं के समक्ष बहुत दिनों के बाद यह अवसर आया है जबकि विश्व को भगवान की ओर उन्मुख होना है। भारतीय संस्कृति की जागृति होनी है। भगवान् हमारा सहायक प्रारम्भ से है। हमारे पूर्वजों का स्त्रोत, गुरु स्त्रोत, परम्परा की हम सबों में जागृति होनी है। हमारे देश को प्रकाश में जाना है। भगवान् की कृपा है, हम सब आगे बढ़े। उस गुरु स्त्रोत से, उस ईश्वर से अपने आपको सम्बन्धित करें, उसका ज्ञान प्राप्त करके हम अपने जीवन को ही नहीं बल्कि इस विश्व को अपने भाव से, अपने गुरुजनों के भाव से भावित करने में समर्थ हो सकेंगे। Û क्या नहीं हैं हममें? क्या नहीं हैं हम? लेकिन जब हम शरीर ही श्रीर हो जाते, शरीर में ही हो जाते, शरीरमय हो जाते तो हमारा वह भगवान का व्यापकत्व भाव, उसका स्वरुप हमसे ओझल हो जाता, हम अपने आप को एक नाम रुप में समझने लगते हैं। यह दृष्टि, यह सूझ, यह भाव केवल मात्र सत्पुरुष के सम्बन्ध प्राप्त करने पर स्वाभाविक रुप से हो जाती है, खोज की भावना हो पाती है। Û ईमानदारी हम सब में आनी हैं और हम सबको अपने में उसे लाना होगा। इसके लिए प्रयास करना होगा। हमने अपने आप को खो दिया है, इसलिये प्रत्येक क्षेत्र में हम दुखी हैं। जगत में अपने व्यवहकार में हमें सत्यता को लाना ही होगा। नहीं लाने पर हम सबके प्रति, उस सत्पुरुष की ही कृपाशक्ति किसी न किसी रुप में आकर, जैसे कभी भगवान राम आये, वैसे ही हम मनुष्यों में होकर, हम सब को अनुशासित करेगी। जो अपने आप में स्वस्थ होगा, अनुशासित होगा, सत्यता के रुप में होगा वही अनुशासन कर सकेगा अन्य नहीं। Û आज इसकी आवश्यकता है कि अभ्युदय-सांसारिक उन्नति के साथ-साथ आध्यात्मिक उन्नति भी की जा सके अर्थात् अपने स्वरुप को जाना जा सके और होश कायम रक्खा जा सके। किसी के पूछने पर अरविन्द ने ठीक ही कहा था कि ‘अध्यात्म दरिद्रता नहीं है’ पृथु आदि ने प्राणियों को दुखी देखकर पृथ्वी पर ही कोप किया था। अध्यात्म कार्य के साथ-साथ सबको अपना कोई न कोई व्यवसाय ढूंढ लेना होगा लेकिन सब कर्म, धर्म एकमात्र यथार्थता की प्राप्ि हेतु ही होना चाहिए। भोग के लिए कार्य प्रकाश (जीवन धारण) नहीं करना है। Û हम सबका धर्म है परमात्मा से पुकार कर अपना परिवर्तन कराना, हम यदि बदल सकें अपने आपमें तो, आस-पास का जगत अपने आप बदल जायेगा। हमारा परिवार बदल जायेगा, हमारा बच्चा बदल जायेगा, समाज, राष्ट्र तथा समग्र विश्व बदल जायेगा। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति परिवर्तन में जिम्मेदार है। प्रत्येक व्यक्ति परिवर्तन में जिम्मेदार है। प्रत्येक व्यक्ति उस व्यापक प्रभु को अपने में पुकारते हुए अपने जीवन की समक्ष रक्खे और परिवर्तन के लिए प्रार्थना करें सबके सब परिवर्तन हुआ पायेंगे। Û आज इतनी नितांत स्थिति होने पर भी मर नहीं रहे हैं, मरने नहीं पायेंगे। याद रक्खें किसी न किसी रीति से वह निकाल लेगा। कैसे निकाल लेगा, न आपके राष्ट्र के नायक समझ पायेंगे, न आप समझ पायेंगे। निकाल लेगा, लेकिन पचायेगा जब तक हम सबका परिवर्तन न हो जाये। इतना ही कहना कि हम लोग उसकी ओर उन्मुख हों। उसके लिए जीवन बनायें, उसकी सृष्टि समझें, उसका राष्ट्र समझें, उसका विश्व समझें। इस तरह हम अपना प्रकाश करें साथ ही साथ हमारा आध्यत्मिक प्रकाश भी हो जायेगा। Û कुछ थोड़ा सा आध्यत्मिक भाव को भी हम अपने में अपनायें व्यवहारिकता तो कर ही रहे हैं। व्यावहारिकता के साथ-साथ सहारा ईश्वर परमात्मा का हम लें, सन्तों का कर लें; उनके मन को प्राप्त करें, उनके द्वारा हम अपने जीवन को ही नहीं अपने जीवन के माध्यम से अपने पीछे आने वालों के जीवन को भी हम बदलवा सकते हैं। इसलिए आवश्यक है अन्तरवाणी के आधार से ‘परिवर्तन अपने आप में।’ प्रत्येक, हम सब जहाँ कहीं भी हैं अपने आप में उन प्रकृतियों को स्वभाव को देखों समझें और पुरुषार्थ, प्रयास तथा प्रार्थना पुकार के द्वारा बदलें। बदलना तो है यह निश्चित है। ------- ----------------- -------
|